फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people fined in the case of death of sugar mill worker

Lakhimpur Kheri News: चीनी मिल मजदूर की मौत के मामले में दो लोगों पर जुर्माना

Tue, 10 Sep 2024 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two people fined in the case of death of sugar mill worker
लखीमपुर। खंभारखेड़ा चीनी मिल में केन ऑपरेटर की दुर्घटना में मौत के मामले पौने दो साल बाद फैसला आया है। सीजेएम प्रमोद सिंह यादव की अदालत ने चीनी मिल के मैनेजर और अध्यासी पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

खंभारखेड़ा चीनी मिल में तीन जनवरी 2023 की रात को 25 फुट की ऊंचाई से गिरकर केन ऑपरेटर राजेश कुमार की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार की ओर से सहायक निदेशक कारखाना जगदीश प्रसाद ने अपनी टीम के साथ 18 जनवरी 2023 को खंभार खेड़ा चीनी मिल का मुआयना करते हुए सुरक्षा इंतजामों काे देखा था। इसमें श्रमिकों के सुरक्षा प्रबंधन की लापरवाही बताई थी। रिपोर्ट में सहायक निदेशक कारखाना जगदीश प्रसाद ने बताया कि 25 फुट पर बने केन प्लेटफार्म के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग नहीं बनाई गई थी। एक ही तरफ रेलिंग बनी थी।
विज्ञापन

सहायक निदेशक कारखाना जगदीश प्रसाद ने चीनी मिल के दोनों जिम्मेदार अजय शर्मा और राजेश कुमार दुबे को इसके लिए दोषी ठहराया था। सीजेएम अदालत में सुनवाई शुरू हुई तो दोनों आरोपी अधिकारियों ने जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि उनके खिलाफ जो भी बातें सहायक निदेशक कारखाना ने कही हैं और आरोप लगाए हैं, वह उन्हें स्वीकार करते हैं। उन पर जुर्माना कम से कम लगाया जाए, जिस पर अदालत में दोनों पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed