फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two Nepalese women were kept locked in the room for three days after giving intoxication in juice.

जूस में नशा देकर दो नेपाली महिलाओं को तीन दिन कमरे में बंद रखा

Wed, 18 May 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two Nepalese women were kept locked in the room for three days after giving intoxication in juice.
rape demo - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित महिला ने सोमवार रात कोतवाली पहुंचकर सुनाई आपबीती, एक महिला बताई लापता
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, एसपी ने मामला फर्जी बताया, देर रात लापता महिला मिली
निघासन। नेपाली महिला ने सोमवार रात निघासन कोतवाली पहुंचकर क्षेत्र के दो युवाओं पर नशीला पदार्थ खिलाकर तीन दिन तक बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने बताया कि किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर यहां तक पहुंची है, जबकि उसकी छोटी बहन लापता है। उधर, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने महिला की निशानदेही पर छापामारी की, कुछ सफलता नहीं मिली। पुलिस ने देर रात लापता महिला को बरामद कर लिया। एसपी संजीव सुमन ने इस पूरे मामले को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि दोनों अपनी मर्जी से निघासन आईं थीं।
पड़ोसी देश नेपाल की रहने वाली एक महिला ने सोमवार की रात कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह नेपालगंज की रहने वाली है। वह अपनी छोटी बहन के साथ बॉर्डर होते हुए बहराइच स्थित दरगाह पर चादरपोशी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रुपईडीहा के रास्ते में उन्हें कार सवार दो लोग मिल गए और उनसे बातचीत की। महिला ने तहरीर में बताया कि दोनों युवकों ने उन्हें बताया कि वह भी बहराइच जा रहे हैं। महिला ने बताया कि वह दोनों उन अज्ञात लोगों की बातों में आकर उनके साथ कार में बैठ गईं। बताया कि रास्ते में एक स्थान पर कार रोककर उन्हें जूस पिलाया। आरोप है कि जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने से दोनों बेहोश हो गईं। बेहोशी की हालत में ही अज्ञात जगह पर ले जाकर दोनों को तीन दिन तक बंधक बनाए रखा। बड़ी बहन ने बताया कि काफी मुश्किल से आरोपियों ने उसे छोड़ दिया, लेकिन छोटी बहन का पता नहीं चला है। बताया कि आरोपियों ने उसकी छोटी बहन को या तो कहीं छुपा दिया है या मार डाला है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे आरोपियों के नाम नहीं पता हैं, लेकिन चेहरा और स्थान के बारे में उसे जानकारी है।
विज्ञापन

उधर, तहरीर के बाद पुलिस ने महिला की निशानदेही पर छापामारी भी की है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं अपराध निरीक्षक मनोज सिंह और सीओ सुबोध जायसवाल ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों महिलाएं शादी के लिए स्वेच्छा से निघासन आईं थीं। बात न बन पाने पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मामला शादी-विवाह से संबंधित है। देर रात लापता महिला की भी सकुशल बरामदगी कर ली गई है।
- संजीव सुमन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed