फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two motorcycle collision The death of the young man

दो बाइकों की टक्कर  में युवक की मौत 

Tue, 21 Jun 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला  मझगईं।
अमर उजाला  मझगईं। Updated Tue, 21 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Two motorcycle collision The death of the young man
मौत - फोटो : अमर उजाला
पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा, दूसरा जख्मी
विज्ञापन

नौगवां के पास पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर दो बाईकों की आमने सामने हुई टक्कर में एक की मौत हो गई। बाइकसवार दूसरा युवक जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। जख्मी की हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

चौकी क्षेत्र के भगवंत नगर गुलरा निवासी 40 वर्षीय कोटेदार छड़ीराम यादव गल्ला उठान के लिए रुपया जमा करने बाईक से पलिया जा रहा थे। इधर बेला खुर्द गांव निवासी 35 वर्षीय प्रताप गिरी बाइक से नौगवां आ रहे थे। नौगवां पेट्रोल पंप के आगे बारिश की वजह से सामने से आ रही कोटेदार और उनकी बाईक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कोटेदार की मौके पर ही मौत हो गई और प्रताप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह दोनो को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्रताप की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोटेदार के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed