{"_id":"589f0bb64f1c1b7e0b37c165","slug":"two-liquor-stores-thousands-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":" शराब की दो दुकानों से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दो दुकानों से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो हैरमखेड़ा।
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खखरा मोड़ के पास लोहे की चादर काटकर दुकान में घुसे चोर, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
कस्बा व कोतवाली मैगलगंज के खखरा मोड़ पर स्थित पास देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान की लोहे की चादर काटकर चोर अंदर घुस गए और वहां रखी नकदी समेत हजारों रुपये की शराब चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
खखरा मोड़ पर देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान लोहेेे के खोखे में है। दोनों दुकानों के सेल्समैन दुकानें बंद करने के बाद घरों को चले जाते हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने दोनों खोखों के पीछे हिस्से में लगी टीन काट दी और अंदर घुस गए। देशी शराब की दुकान के सेल्समैन विजय दीक्षित ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 12 सौ रुपये की नकदी, 50 पौवा और अंग्रेजी दुकान के सेल्समैन निर्मल शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान से चोर करीब सत्रह सौ रुपये की शराब चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह लोग दुकान खोलने पहुंचे।
देशी शराब की दुकान में एक साल में तीसरी और अंग्रेजी की दुकान में दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।