फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two kittens found in sugarcane field

Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में मिले जंगली बिल्ली के दो बच्चे

Tue, 31 Dec 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two kittens found in sugarcane field
बांकेगंज में गन्ने के खेत में मिला जंगली बिल्ली का बच्चा। संवाद।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल से सटे गन्ने के खेत में जंगली बिल्ली के दो बच्चे मिले हैं। वन विभाग इनकी निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

जटपुरा बीट जंगल से सटे हरदुआ गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे करीब मजदूर संजय के खेत में गन्ना फसल की छिलाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें खेत के अंदर जंगली बिल्ली के बच्चे दिखे।
मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक और वन विभाग की टीम ने इन्हें देखकर बताया कि यह जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। टीम ने खेत में जहां पर बिल्ली मिले हैं, उतने हिस्से में गन्ना छिलाई रोककर उनकी लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वे इन बच्चों से न छेड़छाड़ करें, न ही नजदीक जाएं। ऐसा करने पर जंगली बिल्ली आक्रामक हो सकती है।
शेड्यूल वन का प्राणी है जंगली बिल्ली
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉल कैट, जंगल कैट दुर्लभ प्रजाति के प्राणी हैं। इनकी संख्या तेजी से घट रही है। इनको लुप्तप्राय प्राणी के रूप में शेड्यूल वन में रखा गया है। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए तेजी से उपाय करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के जंगल से सटे हरदुआ गांव के एक गन्ने के खेत में जंगली बिल्ली के दो बच्चों के मिलने की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। जल्दी ही बिल्ली बच्चों को लेकर जंगल में चली जाएगी।
- सौरीष सहाय, डीएफओ, डीटीआर बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed