फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two Kanwariyas drowned in Ghaghra river and two other died in road accidents

लखीमपुर खीरी में चार कांवड़ियों की मौत: घाघरा नदी में डूबे दो सगे भाई, दो की सड़क हादसों में गई जान

Fri, 02 Aug 2024 04:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Aug 2024 04:13 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर तक अलग-अलग हादसों में चार कांवड़ियों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई थे। ये दोनों जल भरने के दौरान घाघरा नदी में डूब गए थे। अन्य दो कांवड़ियों की मौत अलग-अलग सड़क हादसों में हुई है। 

विज्ञापन
Two Kanwariyas drowned in Ghaghra river and two other died in road accidents
निघासन सीएचसी पर मृतक कांवड़ियों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे दो कांवड़ियों की मौत हो गई। पढुवा थाना क्षेत्र के गांव हरिपुरवा निवासी दोनों कांवड़िये घाघरा नदी में जल भरने के लिए उतरे थे। इसी दौरान डूबकर उनकी मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। घटना की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक गांव हरिपुरवा निवासी रामलखन (20) और तेजपाल (18) पुत्र अंजनी शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों के साथ कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जाने को निकले थे। सभी कांवड़िये ढकिरवा घाट पर जल भरने घाघरा नदी में उतरे थे। बताते हैं कि जल भरने की दौरान रामलखन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी डूबने लगा। 
विज्ञापन




भाई को डूबता देख तेजपाल उसे बचाने को नदी में कूद गया। वह भी डूबने लगा। शोर सुनकर ग्रामीणों ने दोनों को नदी से निकाला और आनन-फानन सीएचसी निघासन लाए। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बता दें जिले में बृहस्पतिवार रात से अब तक में अलग-अलग हादसों में चार कांवड़ियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो कांवड़ियों की मौत 
मोहम्मदी और खीरी थाना के नकहा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। खीरी के नकहा क्षेत्र में कांवड़ लेकर जा रहा श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे आ गया था। वहीं मोहम्मदी मार्ग पर भीखमपुर के पास पिकअप और बाइक के टकराने में कांवड़िया की मौत हुई है। दो कांवड़िये घायल भी हुए हैं।

सीतापुर जिले की महोली कोतवाली के बड़ागांव निवासी आकाश (22) पुत्र रामकुमार, महोली के ही शिवा (17) नई बस्ती रेलवे गंज हरदोई निवासी 16 वर्षीय रितिक के साथ बाइक से कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। मोहम्मदी-गोला मार्ग पर भीखमपुर के पास इनकी बाइक पिकअप से टकरा गई। 

हादसे में बड़ागांव निवासी आकाश की मौके पर मौत हो गई। शिवा और रितिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, सदर कोतवाली के शीतलापुर निवासी 35 वर्षीय पुनीत तिवारी पुत्र शिव शंकर नकहा चौकी के केवलपुरवा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर गया। उसके ऊपर से ट्रॉली का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed