फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two huts burnt, one cattle died, villager also burnt

Lakhimpur Kheri News: दो झोंपड़ियां जलीं, एक मवेशी की मौत, ग्रामीण भी झुलसा

Sun, 12 May 2024 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two huts burnt, one cattle died, villager also burnt
मझगईं के वनघुसरी में आग से जला घर। संवाद
मझगईं। क्षेत्र के मझगईं व वनघुसरी गांवों में दो घरों में आग लग गई। इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से मवेशी की जलकर मौत हो गई। वहीं एक ग्रामीण आग बुझाते समय झुलस गया। उसका निजी क्लीनिक पर इलाज कराया जा रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मझगईं निवासी नीरज अपने बच्चों के साथ खाना खाकर रात नौ बजे के करीब फूस से बने छप्पर के नीचे लेटा था। इसी दौरान छप्पर जलने लगा। किसी तरह सभी ने अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने से छह हजार रुपये समेत घरेलू सामान जल गया। नीरज की मां रामबेटी ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है, जिसमें उसने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि वह गांजा सिगरेट मकान के ऊपर बैठकर पीते हैं। आरोप है कि पड़ोसी ने जलती सिगरेट गिरा दी, जिससे छप्पर में आग लग गई। उन्होंने पड़ोसी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, वनघुसरी गांव में शनिवार तड़के करीब तीन बजे रूपराम के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटें उठती देख परिजनों की नींद खुली तो सभी बुजुर्ग महिला संपत्ति देवी को लेकर बाहर निकले। लपटों में घिरने की वजह से मवेशी की जलकर मौत हो गई। वहीं आग बुझाते समय रामगोपाल झुलस गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed