फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two hundred houses filled with water, 636 people evacuated safely

Lakhimpur Kheri News: दो सौ घरों में भरा पानी, 636 लोगों को सुरक्षित निकाला

Sun, 15 Sep 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two hundred houses filled with water, 636 people evacuated safely
धनगढ़ी में बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालते एपीएफ के जवान।
धनगढ़ी। तीन दिनों से नेपाल में हो रही बारिश के चलते मोहाना, कर्णाली समेत अन्य नदियों का पानी कैलाली के कई गांवों में घुस गया है। करीब 200 घरों में पानी भरने के बाद प्रशासन ने 600 से अधिक लोगों को बाढ़ के पानी से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
विज्ञापन


नेपाल में बुधवार की रात से बरसात होने के कारण नेपाली मोहाना, पथरैया, कटैनी, कांडा, कर्णाली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नेपाली नदियों का जलस्तर बढ़ने से भजनी नगर पालिका के कैलारी, जानकी गांव बाढ़ की चपेट में आ गए और यहां के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों को हुलाकी सड़क समेत ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

कैलाली जिला प्रशासन के कार्यालय सूचनाधिकारी शिवराज जोशी ने बताया कि जिले में दो सौ घरों में पानी भरने से नुकसान हुआ है। साथ ही 636 लोगों को वहां से निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया गया है। नदियों की बाढ़ से सुकुम्बासी टोल, बसंता गांव, जोशीपुर के भीतरिया गांव, मनिकापुर, भजनी नगर पालिका के गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पुलिस, नेपाल एपीएफ व सेना के जवानों के साथ नगर पुलिस को भी राहत कार्य में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed