फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two Forest Corporation contract workers dismissed for Khair cutting, investigation underway

Lakhimpur Kheri News: खैर कटान में वन निगम के दो संविदा कर्मी बर्खास्त, जांच जारी

Wed, 29 Jul 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two Forest Corporation contract workers dismissed for Khair cutting, investigation underway
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग में खैर की लकड़ी के अवैध कटान और परिवहन के मामले में वन निगम के दो संविदा कर्मियों शिव कुमार और दिनेश चौहान को बर्खास्त कर दिया गया है। जुलाई के पहले सप्ताह में लकड़ी से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद शुरू हुई जांच में दोनों की संलिप्तता मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर और क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि कटान का स्रोत पता लगाने के लिए गठित जांच टीम को धौरहरा रेंज में तैनात संविदा कर्मियों शिव कुमार और दिनेश चौहान की संलिप्तता मिली। इसके बाद दोनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले में दो वनकर्मियों और जंगल मटेरा बीट के लॉगिंग सहायक शिव मूर्ति को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। धौरहरा रेंजर और वन निगम के डीएलएम से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर में नाम शामिल कराने को एसपी को पत्र
सरकारी लकड़ी के गबन को लेकर धौरहरा थाने में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। बर्खास्त संविदा कर्मियों शिव कुमार और दिनेश चौहान का नाम प्राथमिकी में शामिल कराने के लिए पुलिस अधीक्षक खीरी को पत्र भेजा गया है।

एफडी डॉ. एच राजामोहन ने कहा कि विभागीय परिवहन के दुरुपयोग, अवैध लकड़ी के परिवहन, सरकारी संपत्ति के गबन और चोरी के मामलों में दोषी पाए जाने वाले सभी वन और निगम कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed