फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two died due to fever, one dengue patient found

Lakhimpur Kheri News: बुखार से दो की मौत, डेंगू का एक मरीज मिला

Sat, 14 Oct 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two died due to fever, one dengue patient found
नगरीय स्वास्थ केद्र निर्मलनगर में मरीज देखते डाक्टर
लखीमपुर खीरी/बरवर। संसारपुर में शुक्रवार को एक बुखार पीड़ित बुजुर्ग में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। बरवर में बुखार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। उधर, जिला अस्पताल में डेंगू के पांच और मलेरिया के एक रोगी का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


सुबह और रात में भले ही मौसम सर्द होने लगा हो, लेकिन मच्छरों के प्रकोप में कोई कमी नहीं है। मच्छर बीमारियों की वजह बन रहे हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि होने पर पांच मरीजों को डेंगू वार्ड में शिफ्ट करने के साथ एक मलेरिया रोगी को भी इसी में शिफ्ट किया गया है। उधर, बच्चा वार्ड में भर्ती 17 बच्चों में छह बुखार की चपेट में है। हालांकि अब इनकी सेहत में सुधार बताया जाता है। निर्मल नगर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शुभम शुक्ला ने बताया कि बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है। शुक्रवार को 136 मरीज ओपीडी में आए, जिसमें करीब 60 प्रतिशत लोग बुखार की चपेट में थे। इनको दवाएं देकर एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

उधर, बरबर में मोहल्ला कोट निवासी 24 वर्षीय फरहीन पत्नी हसीब को बुखार आने पर मोहम्मदी के निजी अस्पताल और फिर वहां से शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मोहल्ला मौलवीगंज निवासी मुन्नन की 14 बर्ष की पुत्री को गुल्फसा बुखार के साथ एनीमिया होने पर कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इससे पहले भी प्रेमनगर निवासी इस्तियाक की बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसारपुर में कई लोग बुखार की चपेट में
संसारपुर। सीएचसी बांकेगंज के गांव संसारपुर, बोझिया आदि में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। इनकी संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। इनके अलावा डेंगू के भी मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को कस्बा निवासी 75 वर्षीय बुखार पीड़ित श्रीकृष्ण जायसवाल की जांच कराने पर डेंगू बुखार होना बताया गया है। इसके अलावा दीपशिखा मिश्रा, आठ साल के मोक्ष , श्रीकृष्ण मिश्रा, रियाज, साईम, नदीम सहित बोझिया निवासी रविकांत शुक्ला, कुंतो देवी, किशारे अयूब अली व सालिम सहित साजिदा, शालिनी बुखार की चपेट में हैंं। बुखार को लेकर दहशत में आए ग्रामीण फॉगिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की मांग कर रहे हैं।


महेशपुर में शुरू हुआ सफाई अभियान
ममरी। ग्राम पंचायत बेहड़ा मुल्तान के खोखाय गांव में बुुजुर्ग महिला ऊषा देवी, ग्राम पंचायत जंगल नंबर-13 के रामदीनपुर गांव की 55 वर्षीय माया देवी, महेशपुर गांव निवासी 18 वर्षीय शोभित की बुखार से मौत के बाद भी न तो गांव में सफाई अभियान चला और न ही फॉगिंग हुई। प्रधान प्रतिनिधि गौरव वर्मा ने बताया कि बुखार से पीड़ित मरीजों को दवाएं वितरित करने आशा कार्यकर्ता गांव आईं थीं, मगर कोई अधिकारी जांच के लिए नहीं आया। दोनों पंचायत में सफाई अभियान चलाकर छिड़काव करा दिया है। इसके अलावा पारसनाथ शुक्ला व उनकी पत्नी उर्मिला देवी सहित घर के सभी सदस्य बुखार की चपेट में हैं। इनका इलाज ओयल के ट्रॉमा सेंटर पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed