फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two children who went to take bath in Sutiya drain drowned, one died

Lakhimpur Kheri News: सुतिया नाले में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक की मौत

Sun, 25 Aug 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two children who went to take bath in Sutiya drain drowned, one died
पलियाकला। इलाके के लालपुर ढाका के पकरिया गांव में नाले में नहाने गए दो बच्चे पानी में डूब गए। पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन दूसरे का पता नहीं चल सका है। गोताखोरों के साथ ही पुलिस टीम बच्चे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पलिया कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर ढाका निवासी पकरिया सुतिया नाले में चार बच्चे स्कूल से पढ़कर आने के बाद नहाने चले गए। बताया गया है कि दो बच्चे नहाने के बाद वापस आ गए, लेकिन दो नहाते हुए गहरे पानी में डूब गए। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ नाले के पास लग गई और गोताखोरों को बुलाकर नाले में दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

इस दौरान गोताखोरों ने मौके से वीरेंद्र कुमार के 13 वर्षीय पुत्र प्रनीत निवासी लालपुर ढाका का शव बरामद कर लिया। गांव के ही संतोष का 12 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार का पता नहीं चला। जिसकी तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगी हुई है। इस बारे में पलिया कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि घटना के बाद जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई थी और एक बालक का शव बरामद हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी एक बालक का शव अभी भी बरामद नहीं हुआ है। जिसकी तलाश में टीमों को लगाया गया है। दोनों अपने अन्य साथियों के साथ नहाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed