फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two bike-riding cousins died in the accident

हादसे में दो बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत

Mon, 27 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two bike-riding cousins died in the accident
गमजदा घरवाले।
जंगबहादुर गंज-मोहम्मदी रोड पर मड़वा गांव के पास बस से टकराई बाइक
विज्ञापन

पसगवां। जंगबहादुर गंज-मोहम्मदी रोड पर मड़वा गांव के पास बस और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वहीं से गुजर रहा एक साइकिल सवार भी हादसे की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया।
ग्राम मड़वा निवासी वीरू (18) पुत्र जयचंद अपने मौसेरे भाई विवेक (23) पुत्र विनय निवासी ग्राम इटौली कोतवाली पुवायां शाहजहांपुर के साथ बाइक पर बैठकर रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से पसगवां के लिए जा रहा था। मड़वा से आधा किमी दूर पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वहीं से गुजर रहे पसगवां निवासी विश्राम की साइकिल भी चपेट में आ गई। हालांकि विश्राम बाल बाल बच गया, लेकिन उसकी साइकिल टूट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कस्टडी में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोल्डड्रिंक पीने निकले थे दोनों मौसेरे भाई
पसगवां। मड़वा निवासी वीरु 18 पुत्र जयचंद को जरा भी इल्म नहीं था कि जिस कोल्डड्रिंक को पीने के लिए वह अपने मौसेरे भाई के साथ मड़वा से पसगवां की ओर जा रहा था, यह यात्रा उसकी अंतिम यात्रा हो जाएगी। बताते हैं कि उसका मौसेरा भाई और विवेक रविवार सुबह ही उसके घर आया था। दो मौसेरे भाइयों की मौत से गांव समेत पूरे परिवार में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुवायां जिला शाहजहांपुर निवासी मृतक विवेक अपने मौसा जयचंद के यहां बाइक से रविवार की सुबह ही पहुंचा था। परिवार वालों का कहना है कि टहलने के बाद रविवार दोपहर तीन बजे वह दोनों भाई बाइक से कोल्डड्रिंक पीने मड़वा से पसगवां जा रहे थे। बताया गया कि गांव से वह बस महज आधा किलोमीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक बस ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक वीरू के पिता जयचंद हरियाणा में रहकर नौकरी करते हैं, इसलिये वह घर पर नहीं थे। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुवायां शाहजहांपुर से विवेक के परिजन भी शाम तक आ गए। दो परिवार के नौजवान बेटों की मौत से पूरे गांव समेत रिश्तेदारी में मातम का माहौल है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed