{"_id":"65b80edafdac81b8d2028e9b","slug":"two-arrested-with-roasted-meat-of-wild-boar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-113652-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअर के भुने मांस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअर के भुने मांस के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पलिया रेंज की वन विभाग की टीम की गिरफ्त में शिकारी। स्त्रोत वन विभाग
पलियाकलां। वन विभाग की टीम ने पलिया रेंज के बफर जोन में जंगली सूअर के एक क्विंटल भुने हुए मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथियों की तलाश जारी है।
पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह ने बताया कि महंगापुर के पंजाब घाट के एक गन्ने के खेत में शिकारियों के जंगली सूअर के मांस के साथ मौजूदगी की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम ने प्रमोद कुमार पुत्र फूलचंद्र निवासी बोधी खुर्द थाना मोहम्मदी, मोनू पुत्र मिही निवासी बमनगर पंजाब घाट को मौके से गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से जंगली सूअर का करीब एक क्विंटल भुना हुआ मांस भी बरामद किया है। पूछताछ में दोनों ने जंगली सूअर का शिकार कर उसको काटकर बेचने की बात भी स्वीकारी है।
मामले में अभियुक्तों के दो साथी अरुण कुमार पुत्र राजू निवासी बमनगर, रवि पुत्र भगड़ी निवासी महंगापुर फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए वन विभाग की टीम को लगाया गया है। इनके पास से एक बांका, एक छुरा भी बरामद की गई है। वन अधिनियम के तहत जुर्माना काटते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।