फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two accused arrested with about 250 quintals of mustard

Lakhimpur Kheri News: करीब ढाई सौ क्विंटल सरसों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with about 250 quintals of mustard
लखीमपुर खीरी। बीते दिनों लापता हुए करीब ढाई क्विंटल सरसों से भरे ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने बेची गई सरसाें की भी रिकवरी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल फरार ट्रक चालक समेत उसके दो अन्य साथियों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी रूपेश कुमार सिंघल की पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि ट्रक गोला के व्यापारी सौरभ ट्रेडर्स के यहां से 250 क्विंटल सरसों लेकर लखीमपुर राजापुर मंडी आ रहा था। ट्रक सोमवार की सुबह मंडी पहुंचना था लेकिन वह नहीं पहुंचा। इस बात की जानकारी होने पर ट्रक चालक अखिलेश कुमार निवासी राही थाना हरगांव जिला सीतापुर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका था। इधर तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की तो घटना कड़ी से कड़ी जुडती चली गई।
विज्ञापन

तलाश के बाद ट्रक लालपुर के पास खड़ा मिला, जबकि चालक व अन्य लोग फरार थे। जांच के दौरान पुलिस के हाथ अहम सबूत लगे, उन्हीं के आधार पर पढुआ थाने के चौराहा ढखेरवा निवासी अनीस और नसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब ढाई सौ क्विंटल सरसों भी बरामद कर ली है। कोतवाली प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि चालक अखिलेश ने सरसों ढखेरवा निवासी सालीन को बेची थी। अखिलेश और सालीन फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed