फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Twenty group teachers boycotted work and collectively resigned.

Lakhimpur Kheri News: बीस संकुल शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया सामूहिक इस्तीफा

Thu, 18 Jul 2024 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Twenty group teachers boycotted work and collectively resigned.
बांकेगंज में सामूहिक इस्तीफा देते शिक्षक। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। न्याय पंचायत पर निपुण शिक्षा के लिए काम करने वाले संकुल शिक्षकों ने डिजिटल हाजिरी के विरोध में अपने पद से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। मंगलवार बांकेगंज ब्लॉक के संकुल शिक्षकों ने सामूहिक त्यागपत्र देकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष गिरि कन्हैया व मंत्री विपिन कुमार वर्मा के नेतृत्व में संकुल शिक्षक ब्लॉक संसाधन केंद्र बांकेगंज पहुंचे। 20 संकुल शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित इस्तीफा बीईओ के माध्यम से भेजा है। संकुल शिक्षकों का कहना है कि उनका चयन केवल दो वर्ष के लिए शिक्षक संकुल के पद पर किया गया था, जबकि चार वर्ष हो चुके हैं।
विज्ञापन

विभाग के अतिरिक्त कार्यों का बोझ होने के कारण संकुल शिक्षकों ने पूर्व में इस्तीफा दे रखा है। इसके बावजूद उनसे यह अतिरिक्त कार्य करवाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके लिए कोई अतिरिक्त मानदेय या सुविधा नहीं दी जाती है। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार, दिनेश कुमार, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार, अवशेष कुमार वर्मा, नीरज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरसी कर्मचारी प्रपत्रों को नहीं करते रिसीव
बांकेगंज ब्लॉक के शिक्षकों का आरोप है कि ब्लॉक से शिक्षक बीआरसी पर ज्ञापन आदि कोई प्रपत्र लेकर जाएं तो वहां मौजूद कर्मचारी रिसीव नहीं करते हैं। मंगलवार को भी ऐसा हुआ। जब संकुल शिक्षक बीआरसी पर ज्ञापन वाला प्रपत्र लेकर पहुंचे तो वहां उपस्थित कर्मचारियों ने प्रपत्र को रिसीव करने से इनकार कर दिया, जबकि नियमावली के अनुसार कर्मचारियों को प्रपत्र रिसीव करने और उसे डाक में चढ़ाने की बाध्यता होती है। काफी देर नोकझोंक के बाद ही ज्ञापन रिसीव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed