फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tug of war between two groups regarding board president

Lakhimpur Kheri News: मंडल अध्यक्ष को लेकर दो गुटों में खींचतान

Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tug of war between two groups regarding board president
खमरिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाने को लेकर पार्टी के ही दो बड़े नेताओं में आपस में खींचतान की स्थिति है। लोग अपने-अपने व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। इसका नतीजा यह है कि ईसानगर मंडल का अध्यक्ष अभी तक नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

सिसैया से भोलानाथ मिश्रा और कफारा से दिनेश पांडे को भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं ब्लॉक ईसानगर का अभी कोई मंडल अध्यक्ष नहीं बन पाया है। इसका चयन पार्टी के दो बड़े नेताओं के बीच में फंसा है। पार्टी के एक बड़े नेता ईसानगर से आशीष पटेल को मंडल अध्यक्ष बनाना चाहते हैं तो दूसरे कृष्ण पोरवाल को अध्यक्ष बनाने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन

अपना-अपना मंडल अध्यक्ष बनाने को लेकर चल रही चर्चाएं जोरों पर हैं। अब देखना यह है कि इस राजनीतिक उठापटक में कौन किस पर भारी पड़ेगा। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कहीं कोई खींचतान नहीं है। मंडल अध्यक्ष बनने की एक प्रक्रिया है। उसी के अनुसार बनाया जाना है। इसमें किसी नेता के चाहने से कुछ नहीं होता है। पूरी पारदर्शी व्यवस्था है। सब कुछ प्रक्रिया के अनुसार ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed