{"_id":"0792de48e441ca596c175d4de1122b88","slug":"tue-party-worker-can-become-meth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल दल कार्यकर्ता बन सकते हैं मेठ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल दल कार्यकर्ता बन सकते हैं मेठ
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 26 Feb 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग पूरी तरह निष्किय हो चुके मंगल दल के कार्यकर्ताओं को ग्राम पंचायतों में होने वाले मनरेगा के कार्यों के लिए मेठ बनाया जा सकता है। डीएम किंजल सिंह ने युवक मंगल दल और महिला मंगल दल के कार्यकर्ताओं को मनरेगा कार्यों की निगरानी के लिए मेठ का कार्य सौंपने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर अगर जिला युवा कल्याण विभाग दिलचस्पी लेकर कार्य करता है तो एक ग्राम पंचायत में मंगल दल के तीन कार्यकर्ताओं को मेठ के कार्य के लिए लगाया जा सकता है। इस संबंध में डीएम ने सभी बीडीओ को पत्र भेजकर निर्देश दिया है। ताकि मंगल दल के कार्यकर्ताओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।
जिला युवा कल्याण अधिकारी नईमुल्ला खां के मुताबिक जिले में 795 युवक मंगल दल गठित हैं, इनमें से 114 पंजीकृत हैं। इसी तरह जिले में 314 महिला मंगल दल गठित हैं और 30 पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि मंगल दल का गठन कई वर्षों पूर्व किया गया था, लेकिन बजट की कमी के कारण मंगल दल लगभग निष्क्रिय हो गए हैं। डीएम किंजल सिंह ने मंगल दल के कार्यकर्ताओं की सुधि लेते हुए उन्हें ग्राम पंचायतों से जोड़ते हुए मनरेगा के कार्यों में मेठ बनाने का निर्देश दिया है। कार्यकर्ता संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ रहकर मनरेगा से संबंधित विकास कार्य की निगरानी करेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि इससे एक ग्राम पंचायत में दो से तीन कार्यकर्ताओं को रोजगार मिलेगा। कार्यकर्ताओं को मेठ के कार्य के लिए निर्धारित मानदेय भी दिया जाएगा।