फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Truck tramples young man crossing the road, death

ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंदा, मौत

Fri, 14 Jan 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Truck tramples young man crossing the road, death
संपूर्णानगर। कस्बा की मिल रोड पर घर से बच्चों के लिए मूंगफली लेने निकले युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को खजुरिया रोड पर खड़ा करके फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुदर्शन का 32 वर्षीय पुत्र रमेश अपने बच्चों के लिए मूंगफली लेने के लिए बाजार गया था। वहां से पैदल घर की ओर आ रहा था। घर करीब आने पर वह सड़क पार करने लगा। तभी चीनी मिल की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग फिर भी वाहन से चिकित्सक के पास युवक को लेकर गए जहां चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित किया। घटना के बाद भाग रहे ट्रक का ग्रामीणों ने पीछा किया। हालांकि चालक खजुरिया रोड पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इधर, सूचना पर थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रक को कब्जे में कर थाना में खड़ा कर दिया गया है। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों पर मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी हुई है कि ट्रक परसपुर निवासी किसी व्यक्ति का है।
विज्ञापन

मजदूरी कर परिवार चलाता था रमेश
मृतक रमेश मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बच्चों की जिद के कारण ही रात मूंगफली लेने के लिए निकला था। मृतक की पत्नी अनीता के अलावा बेटी अंशिका, आराध्या व ढाई वर्ष के मासूम अनमोल का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed