{"_id":"65e6057e6b570b58ec03d743","slug":"troubled-by-debt-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-115542-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मारपीट के चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मारपीट के चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौकी क्षेत्र में बीते रविवार की देर रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह वही आरोपी हैं, जिनके समर्थन में सदर विधायक योगेश वर्मा ने कोतवाली पहुंचकर घंटों धरना दिया था। पुलिस के मुताबिक मारपीट करने वाले चारों युवक नशे में धुत थे।
शनिवार को एलआरपी चौकी के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद के बाद एक पक्ष के चार युवकों ने दूसरे पक्ष के दो युवकों की पिटाई कर दी थी। खुद को बचाने के लिए जब दोनों युवक एलआरपी चौकी में घुसे तो वहां पर भी चारों युवकों ने जमकर पीटा। इधर, चौकी में मारपीट की घटना होते देख चौकी प्रभारी शिवाजी दुबे ने किसी तरह बीचबचाव किया और सभी को पकड़कर कोतवाली ले आई।
मारपीट की जानकारी होने के बाद सदर विधायक योगेश वर्मा कोतवाली पहुंचे, जहां पर उन्होंने एक घंटे से ज्यादा धरना दिया। बारिश के बीच विधायक के धरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी (पूर्वी) पवन गौतम ने मोर्चा संभाला और विवाद समाप्त कराया।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि एक पक्ष के चार लोग, जो मारपीट के आरोपी हैं, वह विधायक के करीबी हैं। अपने करीबियों के समर्थन में सदर विधायक कोतवाली पहुंचे थे। जहां पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी और पुलिस पर अच्छा व्यवहार न करने का आरोप लगाते हुए चौकी इंजार्च पर कार्रवाई करने की मांग की थी। उधर, पुलिस ने पीड़ित पक्ष गोविंद की ओर से मिली तहरीर के आधार पर उक्त चारों लोगों- गोविंदनगर निवासी निखिल वर्मा, शिवा व ऋषभ निवासीगण बडेखरवा और अमित निवासी राजापुर के खिलाफ धारा 323, 504 व 506 में मुकदमा दर्ज किया है।