फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trees fell on highways and forest roads due to rain, traffic stopped

Lakhimpur Kheri News: बारिश में हाईवे और जंगल मार्गों पर गिरे पेड़, यातायात थमा

Sun, 27 Sep 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Trees fell on highways and forest roads due to rain, traffic stopped
भीरा मैलानी जंगल में मार्ग पर गिरे पेड़। स्रोत: वन विभाग
लखीमपुर खीरी। बारिश और तेज हवा के बीच रविवार को कई प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। ढखेरवा-निघासन मार्ग पर रौलीपुरवा के पास आम का पेड़ गिर गया। सड़क के बीच पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की।
विज्ञापन

बिजुआ में भीरा-मैलानी मार्ग पर रविवार को चार-पांच पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान सड़क से गुजर रही बस पर भी पेड़ गिर गया। यात्री बाल-बाल बच गए, लेकिन बस क्षतिग्रस्त हो गई। जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी परेशानी हुई। बारिश के कारण सड़क किनारे खड़े अन्य पेड़ों से भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र के कई मार्गों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। मैलानी-भीरा, भीरा-पलिया और भीरा-लखीमपुर मार्ग समेत प्रमुख रास्तों पर गिरे पेड़ काटकर हटा दिए गए हैं। शेष पेड़ों को हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीफंटा में दुधवा-गौरीफंटा और दुधवा-चंदनचौकी मार्ग पर शनिवार देर रात दुधवा और बनकटी रेंज में भारी पेड़ गिरने से रविवार सुबह कई घंटे आवागमन बाधित रहा। दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गौरीफंटा और पलिया आने-जाने वाले वाहन फंसे रहे।
दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर छह और दुधवा-चंदनचौकी मार्ग पर एक पेड़ गिरा था। सूचना पर दुधवा और बनकटी के वनकर्मियों ने पेड़ काटकर हटाए। सुबह करीब 9:45 बजे दोनों मार्गों पर यातायात सुचारु हो सका।
बांकेगंज-गोला मार्ग पर गिरे तीन पेड़, रातभर आवागमन रहा ठप

बांकेगंज। तेज हवा और बारिश के बीच शनिवार को बांकेगंज-गोला मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर तीन पेड़ गिर गए। इससे रातभर आवागमन ठप रहा। रविवार सुबह सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

रास्ता बंद होने पर दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ों की टहनियां हटाईं और कीचड़ भरी कच्ची पगडंडी से जैसे-तैसे गंतव्य की ओर गए। सुबह करीब 10 बजे पेड़ हटाए जाने के बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।


दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ तापस मिहिर ने बताया कि तेज हवाओं से जिलेभर में गिरे पेड़ों को नगर निगम के सहयोग से हटवाया जा रहा है। संवाद

भीरा मैलानी जंगल में मार्ग पर गिरे पेड़। स्रोत: वन विभाग

भीरा मैलानी जंगल में मार्ग पर गिरे पेड़। स्रोत: वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed