{"_id":"66a94c3a9fb800edcf0c87eb","slug":"treatment-on-paper-flood-affected-people-are-suffering-from-diseases-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-125993-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कागजों में इलाज, बीमारियों से जूझ रहे बाढ़ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कागजों में इलाज, बीमारियों से जूझ रहे बाढ़ प्रभावित
Wed, 31 Jul 2024 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बेलरायां। स्वास्थ्य विभाग एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण और 10 जुलाई से दस्तक अभियान चला रहा है। आमजन के इलाज और जागरूकता के दावे किए जा रहे हैं। बावजूद बाढ़ प्रभावित अधिकांश गांवाें में दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। फूलबेहड़ क्षेत्र के कई गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी नहीं पहुंची है। ग्रामीण बुखार, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं।
गांव कड़िया निवासी हरिजंद्र सिंह नागरा ने बताया कि हाल ही में मोहाना नदी का पानी बेलापरसुआ, कड़िया, डांगा सहित कई गांवों में घुस गया था। अब इन गांवों में मच्छरों का प्रकोप शुरू हो गया है। मलेरिया, बुखार, उल्टी, दस्त, खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गांवों में दवा का छिड़काव नहीं हुआ है।
कुशाही गांव के इंद्रपाल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने मच्छर निरोधक दवाओं का छिड़काव गांव की गलियों में न कर मुख्य सड़को में किया है। बीडीओ जयेश कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में दवा छिड़कने का काम शुरू कराया गया है। जल्द ही बॉर्डर से सटे गांवों में भी दवा छिड़काव होगा।
विज्ञापन
-- --
पानी देख कदम पीछे खींच ले रहे स्वास्थ्यकर्मी
महेवागंज। बाढ़ के दूषित पानी से प्रभावित फूलबेहड़ क्षेत्र के गांवों में बीमारी फैलने की आशंका है। ग्रामीण किसी तरह नाव से सफर कर अस्पताल और कैंप में दवा लेने पहुंचते हैं। वहीं रास्तों पर पानी देख स्वास्थ्य कर्मी गांवों में नहीं जा रहे। बाढ़ पीड़ित परसूराम, दिलबाग, प्रमोद, लक्खा आदि ने बताया कि कोई स्वास्थ्य कर्मी गांव में नही आ रहा।
वर्जन:
पानी ज्यादा होने पर गांवों में जाना संभव नही हो पाता है। आशा और एएनएम स्थानीय स्तर पर मरीजों की निगरानी करती हैं। कैंप और अस्पताल में आने वाले मरीजों का उपचार किया जा है। सामान्य बुखार और फंगल इन्फेक्शन के मरीज आ रहे हैं।
- डाॅ. पवन, चिकित्साधिकारी फूलबेहड़