फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traveling to Delhi became easier with Rajdhani service

Lakhimpur Kheri News: राजधानी सेवा से आसान हुआ दिल्ली का सफर

Sun, 04 Jun 2023 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Traveling to Delhi became easier with Rajdhani service
गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थापना दिवस पर शनिवार को गोला डिपो को दो राजधानी सेवा बसें मिली हैं। यह बसें गोला से लखीमपुर-बरेली होकर दिल्ली जाएंगी।
विज्ञापन

बसों के संचालन की रूपरेखा तय हो रही है। फिलहाल एक बस सुबह के समय दिल्ली जाएगी और देर शाम दिल्ली से गोला के लिए रवाना होगी। रविवार को इन बसों का संचालन शुरू हो गया। भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी मोंटी और एआरएम महेश चंद्र कमल ने राजधानी सेवा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एआरएम ने बताया कि दिल्ली आने-जाने वाली सवारियों को सुविधा मिलेगी। यह बसें एक्सप्रेस सेवा से जुड़ी हैं।
विज्ञापन


गोला से दिल्ली का किराया 717 रुपये- राजधानी सेवा का किराया सामान्य बसों से करीब 10 प्रतिशत अधिक है। यात्रियों को गोला से दिल्ली के लिए 717 रुपये किराया देना होगा। सामान्य बस का किराया 662 रुपये निर्धारित है। राजधानी सेवा की एक बस सुबह पांच बजे गोला से दिल्ली जाएगी। वहीं रात आठ बजे एक बस आनंद विहार दिल्ली से गोला को रवाना होगी। बसें निर्धारित समय में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। अधिक स्टॉपेज न होने की वजह से समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रूट पर अप-डाउन में 20 बसों का संचालन- राजधानी सेवा बसों के संचालन से गोला-दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों की 20 हो गई है। यह बसें अप-डाउन में संचालित होती हैं। गोला-लखीमपुर और अन्य स्थानों से दिल्ली, बरेली जाने वाले यात्रियों को यहां से वहां भटकना नहीं पड़ता। बेहतर परिवहन सुविधा से यात्रियों की मुश्किलें कम हुई हैं। राजधानी सेवा बसों के संचालन से दिल्ली का सफर और आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed