फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Travel to Delhi and Shimla are made illegally Buses

अवैध रूप से दिल्ली और शिमला का सफर करा रहीं हैं बसें

Tue, 15 Dec 2015 05:40 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 15 Dec 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
Travel to Delhi and Shimla are made illegally Buses
प्राइवेट बस मालिक और ट्रैवल एजेंसियां बिना परमिट दिल्ली और शिमला का सफर करा रहीं हैं। इसका खुलासा एआरएम और एआरटीओ की संयुक्त चेकिंग में तब हुआ जब एक निजी बस और एक ट्रैवल बस बिना परमिट चलती पकड़ी गईं। दोनों पर 47 हजार 250 रुपये का जुर्माना ठोका गया है।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त और परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर डग्गामार वाहनों के अनाधिकृत संचालन रोकने के लिए जिले में 10 दिसंबर से एआरटीओ और एआरएम ने संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया। यह अभियान 16 दिसंबर तक चलाया जाएगा। 14 दिसंबर को एआरएम लखीमपुर वीके गोस्वामी, एआरएम गोला राकेश कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ संजीव कुमार गुप्ता और यात्री कर अधिकारी पीके उपाध्याय ने लखीमपुर गोला मार्ग, बहराइच मार्ग, मोहम्मदी मार्ग और कस्ता मितौली मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें अब तक की चेकिंग में 23 मैजिक, एक पिकअप, एक मारुति वैन, एक बड़ी बस और एक ट्रैवल बस डग्गामारी करते हुए पकड़ी गई। इसमें बड़ी बस संख्या यूपी 15बीटी/9034 बिना परमिट बहराइच से दिल्ली जाते हुए शहर से सटे गांव रामापुर के पास पकड़ी गई। इसमें अधिकतर यात्री मुरादाबाद जा रहे थे। परमिट न मिलने पर 22 हजार रुपये का जुर्माना ठोकते हुए बस पुलिस चौकी रामापुर में खड़ी करा दी गई, जबकि दूसरी ट्रैवल बस संख्या पीबी 01/9358 पकड़ी गई। इसमें क्षमता से अधिक 20 यात्री सवार थे। यह बस नेपालगंज (नेपाल) से शिमला जा रही थी। क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण इस पर 25 हजार 250 रुपये का जुर्माना ठोका गया है। एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि दिल्ली और शिमला के लिए कई बसें डग्गामारी कर रही हैं। इससे जहां परिवहन निगम को नुकसान हो रहा है, वहीं यात्रियों की जान जोखिम में रहती है। इस अभियान से डग्गामार वाहनों में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed