{"_id":"5ff1fabf8ebc3e3ba642150e","slug":"travel-in-special-train-will-have-to-be-done-with-reservation-charge-lakhimpur-news-bly432350087","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्वेशन चार्ज के साथ करना होगा स्पेशल ट्रेन में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्वेशन चार्ज के साथ करना होगा स्पेशल ट्रेन में सफर
विज्ञापन
मैलानी। छह जनवरी से चलने जा रही दैनिक स्पेशल ट्रेन में सफर करने वालों को रिजर्वेशन चार्ज अदा करने के साथ ही कंफर्म टिकट पर ही यात्रा करनी पड़ेगी। ऐसे में थोड़ी दूर जाने वाले मुसाफिरों को भी जेब ढीली करनी पड़ेगी। हालांकि अभी किराया सूची आई नहीं है। बिना कंफर्म टिकट के यात्रा करने पर यात्री को जुर्माना अदा करना पड़ सकता है।
रेलवे ने स्पेशल ट्रेन नंबर 05010 मैलानी से गोरखपुर और गोरखपुर से मैलानी के बीच ट्रेन नंबर 05009 एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 6 से 31 जनवरी तक चलाने का नोटिस जारी किया है। पीआरओ महेश गुप्ता के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इसमें यात्रा करने वालों को कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन का किराया कुछ अधिक होगा।
स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वालों को रिजर्वेशन चार्ज अदा करना होगा, जिससे यात्रियों की जेब पर अधिक बोझ पड़ेगा। मसलन थोड़ी दूर या अगले स्टॉपेज तक भी यात्रा करने वालों को रिजर्वेशन चार्ज देना होगा। हालांकि अभी यहां इस स्पेशल ट्रेन की किराया सूची आई नहीं है। किराया सूची आने के बाद ही पता चल सकेगा कि पहले से कितना अधिक किराया यात्रियों को भरना होगा। इस गाड़ी में एसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ, शयनयान के दो, एसी तृतीय श्रेणी के दो, प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के एक सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर के आगे शून्य, मतलब स्पेशल ट्रेन
मैलानी। ध्यान देने वाली बात यह है कि मैलानी-गोरखपुर-मैलानी के बीच चलने वाली इस ट्रेन के नंबर 05010 05009 हैं। यानी ट्रेन नंबर के आगे शून्य लगा है। किसी भी ट्रेन नंबर के आगे शून्य लगा होने का मतलब वह स्पेशन ट्रेन होती है न कि साधारण पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन। इसलिए इन ट्रेनों के नंबरों के आगे शून्य लगाया गया है।
गोला, लखीमपुर जाने वालों को नहीं होगा खास फायदा
मैलानी। मैलानी से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन चलने से क्षेत्रवासियों को कोई खास फायदा नहीं होने वाला है। क्योंकि मैलानी से इस ट्रेन के छूटने का समय शाम साढ़े पांच बजे है। जबकि अधिकतर क्षेत्रवासी सुबह के समय लखनऊ की ओर जाकर ट्रेन से शाम तक घर वापस आते हैं। तहसील गोला, जिला मुख्यालय लखीमपुर या लखनऊ की ओर जाने वाले अधिकतर लोग सुबह ही जाकर शाम तक घर वापस आना पसंद करते हैं। लिहाजा इस ट्रेन के चलने का कोई खास फायदा इलाके के लोगों को मिलने वाला नहीं है। यहां से लखनऊ के लिए सुबह एक ट्रेन चलाने की मांग आमजन की है।