फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trains will reach Mahakumbh after covering a distance of 763 km instead of 423.

Lakhimpur Kheri News: 423 के बजाय 763 किमी दूरी तय कर ट्रेनें पहुंचेगी महाकुंभ

Sun, 12 Jan 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Trains will reach Mahakumbh after covering a distance of 763 km instead of 423.
मैलानी। रेलवे की ओर से जिले के श्रद्धालुओं की खातिर प्रयागराज के महाकुंभ मेला के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें लखनऊ के रास्ते 423 के बजाय सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर होकर 763 किमी की दूरी तय करके यात्रियों को महाकुंभ पहुंचाएंगी। यात्रियों को 340 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा। यात्रियों को कुंभ मेले में पहुंचने के लिए चार से पांच घंटे अतिरिक्त समय लगेगा।
विज्ञापन

रेलवे ट्रेन नंबर 05312- 05311 काठगोदाम-झूसी-काठगोदाम और ट्रेन नंबर 05314-05313 कासगंज-झूसी-कासगंज महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। दोनों ही ट्रेनें मैलानी से सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, भटनी, मऊ, वाराणसी सिटी होते हुए प्रयागराज के झूसी स्टेशन पहुंचेंगी। इस मार्ग से मैलानी से झूसी की दूरी 763 किमी है, जबकि मैलानी से सीतापुर, लखनऊ जंक्शन, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज की दूरी महज 423 किमी है।
विज्ञापन

लिहाजा मैलानी से स्पेशल ट्रेनों से महाकुंभ जाने वालों को 340 किमी अधिक दूरी तय करनी होगी। ऐसे में इन ट्रेनों से जाने वाले श्रद्धालुओं का अधिक किराए के साथ ही समय भी अधिक बर्बाद होगा। क्षेत्रवासी मैलानी से सीतापुर, लखनऊ जंक्शन, रायबरेली के रास्ते महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed