फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trains will not run on the Mailani-Nanpara railway line till July 31

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा रेलखंड पर 31 जुलाई तक नहीं चलेंगी ट्रेनें

Wed, 16 Jul 2025 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Trains will not run on the Mailani-Nanpara railway line till July 31
मैलानी (खीरी)। मैलानी-नानपारा रेल मार्ग पर ट्रेनों का निरस्तीकरण एक पखवाड़ा और बढ़ा दिया गया है। अब 31 जुलाई तक मैलानी-नानपारा की ट्रेनों के संचालन पर रोक लगी है। इधर, ट्रेनों के निरस्तीकरण का समय बढ़ने पर क्षेत्र के लोगों में फिर से मायूसी देखने को मिली।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि मैलानी-नानपारा मीटरगेज खंड के भीरा खीरी और पलिया कलां स्टेशनों के बीच जलभराव होने के चलते इस खंड की ट्रेनों 52261/52262, 52263/52264 मैलानी-नानपारा-मैलानी का संचालन अब 31 जुलाई तक निरस्त रहेगा। रेलवे ने पहले सात और फिर 14 जुलाई तक ट्रेनों का संचालन निरस्त कर किया था।
विज्ञापन

अब संचालन निरस्त होने की समय सीमा बढ़ने के कारण मैलानी-बिछिया-मैलानी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 52259/52260 टूरिस्ट पैसेंजर भी 19, 20 और 26, 27 जुलाई को निरस्त रहेगी। टूरिस्ट पैसेंजर में एसी टूरिस्ट कोच को जोड़कर पर्यटकों को जंगल सफारी कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed