फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains run from Mailani to Lucknow and Bahraich after 345 days

345 दिन बाद मैलानी से लखनऊ और बहराइच के लिए दौड़ीं ट्रेनें

Sun, 07 Mar 2021 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Trains run from Mailani to Lucknow and Bahraich after 345 days
पलियाकलां में ट्रेन के साथ सेल्फी लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

तमाम लोग ऐसे भी थे जो केवल ट्रेन चलने का नजारा देखने आए थे

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। करीब 345 दिन के बाद रविवार को वह शुभ घड़ी आ ही गई, जिसका लोगों को इंतजार था। रविवार सुबह छह बजे से ही स्टेशनों पर चहलकदमी होने लगी थी। कुछ मुसाफिर ऐसे थे जिन्हें सीतापुर और लखनऊ की ओर जाना था तो कुछ गोला होते हुए मैलानी की ओर जाने वाले थे। बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी थे जो सिर्फ एक साल बाद चल रहीं ट्रेनों को देखने के लिए पहुंचे थे।
गंतव्य तक जाने के लिए यात्री टिकट लेकर ट्रेन आने का इंतजार करने लगे। मैलानी से लखनऊ जाने वाली विशेष एक्सप्रेस गाड़ी निर्धारित समय 7:38 मिनट पर आई और 7:40 बजे रवाना हुई, जबकि लखनऊ से मैलानी जा रही विशेष एक्सप्रेस गाड़ी निर्धारित समय 9:58 से दो मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेन पहुंचते ही यात्रियों ने सीट लेकर सुहाने सफर की शुरुआत की।
विज्ञापन

लखीमपुर से मैलानी की ओर 45 तो लखनऊ की ओर 108 यात्री गए

लखीमपुर खीरी। मैलानी से लखनऊ की ओर ट्रेन चलने के पहले दिन रविवार को लखीमपुर से कुल 153 यात्रियों ने ट्रेन में सफर किया। सुबह लखीमपुर से लखनऊ की ओर जाने के लिए 51 और शाम को 57 यात्रियों ने सफर किया। इस तरह लखीमपुर से लखनऊ की ओर कुल 108 यात्री रवाना हुए। पहले दिन लखनऊ की ओर के 108 टिकट बिकने पर रेलवे को 6,295 रुपये की आय हुई, जबकि मैलानी की ओर जाने के लिए सुबह 28 और शाम को 17 टिकटों की बिक्री कर रेलवे ने 1400 रुपये का राजस्व अर्जित किया। इस तरह ट्रेन शुरू होने के पहले दिन लखीमपुर स्टेशन को कुल 7,695 रुपये की आय हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed