फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trains did not run even after six months of new route opening

Lakhimpur Kheri News: नया रूट खुलने के छह माह बाद भी नहीं चलीं ट्रेनें

Sun, 17 Nov 2024 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Trains did not run even after six months of new route opening
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेनस्रोत-संवाद
मैलानी। लखनऊ से बरेली ब्रॉडगेज का नया रूट खुलने के छह माह बाद भी लखनऊ से लखीमपुर, मैलानी होते हुए बरेली तक ट्रेनें रेलवे नहीं चला सका है। मीटरगेज के समय लखनऊ से बरेली तक कई गाड़ियां चलती थीं। लिहाजा आमान परिवर्तन होने के बाद आवागमन की सुविधाएं बढ़ने के बजाए घट गई हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-पीलीभीत रेलखंड के आमान परिवर्तन के लिए कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड ने 2015 में सीतापुर-लखनऊ का मेगा ब्लॉक लिया था। इसके बाद सीतापुर-लखीमपुर, लखीमपुर-मैलानी खंड का काम पूरा हुआ। तीस मई 2018 को मैलानी-पीलीभीत खंड का मेगा ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन होने के बाद मैलानी-लखनऊ के बीच ट्रेन संचालन का उद्घाटन 14 फरवरी 2020 को हुआ। वन विभाग की आपत्ति के चलते मैलानी-पीलीभीत खंड के काम में देरी हुई। इस खंड का आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद मार्च के आखिर में संरक्षा निरीक्षण के बाद ट्रैक रेल संचालन के लिए फिट घोषित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह लखनऊ से वाया लखीमपुर, मैलानी होते हुए ब्रॉडगेज का बरेली, दिल्ली के लिए नया रूट खुल गया। संरक्षा निरीक्षण के बाद चार अप्रैल से लखनऊ से बरेली होते हुए मालगाड़ियों को संचालन शुरू हो चुका है। छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत होते हुए बरेली तक ट्रेनें नहीं चल सकी हैं।

-------------------------------
लखनऊ से लखीमपुर, गोला, मैलानी होते हुए दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, हरिद्वार के लिए ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने की मांग संसद में की है। मुुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सीतापुर के बीच संचालित ट्रेन का विस्तार भी मैलानी तक किए जाने की मांग की है। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में है। मंजूरी मिलते ही जल्द ही यह ट्रेन मैलानी तक दौड़ने लगेगी।
उत्कर्ष वर्मा सांसद, खीरी लोकसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed