फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trains can run from Mailani to Nanpara in the first week of the new year

Lakhimpur Kheri News: नए साल के पहले हफ्ते में चल सकती हैं मैलानी से नानपारा तक ट्रेनें

Tue, 31 Dec 2024 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Trains can run from Mailani to Nanpara in the first week of the new year
मैलानी। मैलानी से नानपारा तक दो माह से अधिक समय से बंद चल रहा ट्रेनों का संचालन नववर्ष के पहले हफ्ते में शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इससे क्षेत्रवासियों की मैलानी से नानपारा तक आने-जाने की सुविधा नए साल में फिर से बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने मैलानी-नानपारा मीटरगेज खंड पर रायबोझा-नानपारा के बीच नानपारा यार्ड में स्थित समपार संख्या 65 पर एलएचएस (सीमित ऊंचाई का भूमिगत मार्ग) के निर्माण के लिए 24 अक्तूबर को 60 दिनों का इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया था। काम पूरा न हो पाने की वजह से इसे बढ़ाकर 29 दिसंबर और अब पुन: इसे बढ़ाकर दो जनवरी तक कर दिया गया है।
विज्ञापन

साइट पर ट्रैक का काम पूरा हो चुका है। सिग्नल और कुछ निर्माण कार्य शेष रह गया है। इसी वजह से ब्लॉक की अवधि बढ़ाई गई है। इस बात की पूरी उम्मीद है कि नए साल के पहले हफ्ते में शेष काम पूरा कर रेलपथ संचालन के लिए फिट घोषित हो जाएगा और रायबोझा-नानपारा के बीच बंद चल रहा ट्रेन संचालन पुन: शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ ही एक बार फिर से इस खंड की ट्रेन नंबर 05356 मैलानी-नानपारा, 05362 मैलानी-नानपारा, 05355 नानपारा-मैलानी और 05361 नानपारा-मैलानी का संचालन मैलानी से रायबोझा के बजाए सीधे मैलानी से नानपारा के बीच शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed