फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Train operation between Lakhimpur-Bankeganj will remain closed for two more days

लखीमपुर-बांकेगंज के बीच दो दिन और बंद रहेगा ट्रेन संचालन

Thu, 25 Nov 2021 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Train operation between Lakhimpur-Bankeganj will remain closed for two more days
लखीमपुर में सीआरएस निरीक्षण के लिए चल रहीं तैयारियां।
इस रेलखंड पर सीआरएस आज करेंगे स्पीड ट्रायल, सीतापुर में ब्लॉक के बाद आज से चलने थीं ट्रेनें
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-बांकेगंज के बीच रेल विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को रेल संरक्षा आयुक्त लाइन का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल करेंगे। इसको लेकर बुधवार को दिनभर स्टेशन पर तैयारियां चलती रहीं। डीजल इंजन दौड़ाकर रेल ट्रैक का निरीक्षण कर स्पीड ट्रायल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उधर, स्पीड ट्रायल को लेकर रेलवे प्रशासन ने दो दिन के लिए ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है।
रेल संरक्षा आयुक्त लतीफ खान बृहस्पतिवार को लखीमपुर से बांकेगंज तक इलेक्ट्रिक रेल लाइन का पहले निरीक्षण और उसके बाद स्पीड ट्रायल करेंगे। इसको लेकर बुधवार को रेलवे स्टेशन पर दिन भर रंगाई पुताई और पूजन आदि को लेकर टेंट लगाने का काम किया गया।
विज्ञापन

रेलवे कर्मियों ने बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त सुबह दस बजे लखीमपुर आ जाएंगे। विधि विधान से पूजन के बाद निरीक्षण और फिर ट्रायल होगा। सबसे पहले सीआरएस लखीमपुर से बांकेगंज तक विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेंगे। इस दौरान रेलवे पुल, देवकली, फरधान, रजागंज, गोला स्टेशनों का मुआयना करते हुए बांकेगंज स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद शाम को बांकेगंज से लखीमपुर तक स्पीड ट्रायल होगा। रेल संरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट के आधार पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज और कल लखनऊ-मैलानी के बीच नहीं चलेगीं ट्रेनें
सीतापुर में ब्लॉक होने के कारण 20 से 24 नवंबर तक पैसेंजर और 25 नवंबर तक गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बंद रहा। इसके अनुसार लखनऊ मैलानी के बीच 25 नवंबर से पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाने थी, लेकिन 25 को सीआरएस ट्रायल होने के कारण रेलवे ने एक बार फिर दो दिन के लिए ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। रेलवे कर्मी बताते हैं कि सीआरएस ट्रायल के दौरान ट्रेन संचालन हो पाना मुमकिन नहीं है। क्योंकि रेल संरक्षा आयुक्त सुबह 10 बजे से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए बांकेगंज जाएंगे और शाम को स्पीड ट्रायल करते हुए लखीमपुर वापस लौटेंगे। यही समय ट्रेनों के संचालन का है। एक साथ ट्रायल और ट्रेन संचालन हो पाना संभव नहीं होगा। इसलिए दो दिन और ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा।
ट्रैक पर न खुद जाएं न ही मवेशियों को जाने दें
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक से दूर रहें, क्योंकि निरीक्षण से लेकर स्पीड ट्रायल तक विद्युत लाइन में 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ेगा। लोग रेलवे ट्रैक से खुद दूर रहें और अपने जानवरों को भी दूर रखें।
मुख्य परियोजना निदेशक ने रेलवे ट्रैक का लिया जायजा
बांकेगंज। सीआरएस ट्रायल से पहले बुधवार को रेल विकास निगम के प्रमुख परियोजना निदेशक (विद्युत) ने रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया।
बांकेगंज से लखीमपुर तक रेल लाइन का विद्युतीकरण कार्य में 340 दिन लगे। 20 दिसंबर 2020 को इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य शुरू हुआ और 340 दिन बाद 24 नवंबर 2021 को पूरा हो गया। बुधवार को प्रमुख परियोजना निदेशक दिनेश चंद्र पांडेय ने मुख्य परियोजना अधिकारी निश्चल श्रीवास्तव के साथ विद्युत टावर वैगन से लखीमपुर, गोला, फरधान, बांकेगंज स्टेशन पर विद्युतीकरण कार्य का मुआयना किया। उन्होंने समपार फाटक, स्विचिंग स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन मास्टरों से सुरक्षा और संरक्षा को लेकर पूछताछ कर सावधानियों की जानकारी दी।

आज शाम साढ़े पांच बजे दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
आरवीएनएल के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि स्पीड ट्रायल ट्रेन बांकेगंज रेलवे स्टेशन से शाम साढ़े पांच बजे लखीमपुर के लिए रफ्तार भरेगी। इसकी स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रहने का अनुमान है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बृहस्पतिवार को समपार फाटक, रेलवे ट्रैक से स्वयं दूर रहकर पालतू पशुओं को भी न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed