{"_id":"5e774b868ebc3e760d18eb8c","slug":"train-lakhimpur-news-bly400405362","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी- नानपारा के बीच ट्रेनों का संचालन टला कोरोना के चलते रेलवे का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी- नानपारा के बीच ट्रेनों का संचालन टला कोरोना के चलते रेलवे का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। रेलवे ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मैलानी-नानपारा के बीच पुन: शुरू होने वाला मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन टाल दिया है।
रेलवे ने हाईकोर्ट का हवाला देते हुए 16 फरवरी से मैलानी से नानपारा के बीच मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिकाएं दाखिल की गई थीं। इसे देखते हुए रेलवे ने 23 मार्च से मैलानी-नानपारा रेलखंड पर फिर से ट्रेनें चलाने का फैसला लिया था लेकिन अब कोरोना वायरस के संक्रमण हुए देखते हुए रेल प्रशासन ने मैलानी-नानपारा के बीच ट्रेन संचालन अगले आदेश तक निरस्त कर दिया है। इस बात की पुष्टि एनईआर लखनऊ मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता और मैलानी जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक राजेश गुप्ता भी की।
रेलवे स्टेशन लोगों के लिए हुआ लॉकडाउन
रेलवे ने 31 मार्च तक के लिए लखनऊ मैलानी रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन स्थगित कर रेलवे स्टेशन लॉक डाउन कर दिया है। अब लोगों का स्टेशन पर आना जाना प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध मे जीआरपी और आरपीएफ को भी अलर्ट कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि गोमती एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेन भी 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मैलानी नानपारा के बीच सोमवार से ट्रेन चलनी थी, जिसे भी कैंसिल कर दिया गया है। अब अगले आदेश के बाद ही ट्रेन संचालन शुरू होगा। संवाद