{"_id":"66354307cacfbf18210e22a7","slug":"train-facility-not-available-till-bareilly-even-after-gauge-conversion-lakhimpur-news-c-120-sbly1019-119181-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आमान परिवर्तन के बाद भी नहीं मिली बरेली तक ट्रेन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आमान परिवर्तन के बाद भी नहीं मिली बरेली तक ट्रेन सुविधा
विज्ञापन
मैलानी। लखनऊ से बरेली वाया पीलीभीत छह साल से ट्रेनों का संचालन बंद है। बरेली जाने वाले लोग मजबूरन बसों से महंगा सफर करने को मजबूर हैं। एक माह पहले शाहगढ़-पीलीभीत खंड का सीआरएस निरीक्षण होने के बाद रूट तो खुल गया, लेकिन अब तक बरेली के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है।
आमान परिवर्तन के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने तीस मई 2018 को मैलानी-पीलीभीत रेलखंड का मेगा ब्लॉक लिया था। आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण के बाद मैलानी से शाहगढ़ के बीच पिछले साल अक्टूबर से शाहगढ़-डालीगंज के बीच एक जोड़ी पैसेंजर का संचालन हो रहा है। इस साल मार्च की 30 और 31 तारीख को शाहगढ़-पीलीभीत खंड का सीआरएस और स्पीड ट्रायल होने के बाद लालकुआं से हावड़ा और वाराणसी, रामनगर से ऐशबाग तक वाया पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए रेलवे ने साप्ताहिक ट्रेनें चलानी शुरू कर दी हैं।
अमृत भारत कार्यों का निरीक्षण करने 18 अप्रैल को यहां आए डीआरएम ने कहा था कि प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में भेजा जा चुका है, जल्द ही ट्रेनें चलने लगेंगी। लेकिन, सीआरएस निरीक्षण हुए एक माह बीतने के बावजूद लखनऊ से वाया पीलीभीत सीधे बरेली ट्रेन सेवा शुरु नहीं हुई है।