{"_id":"694837ee62a54394820bdd9b","slug":"traffic-rules-are-being-violated-by-running-vehicles-in-the-opposite-direction-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-164096-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विपरीत दिशा में वाहन दाैड़ाकर राैंद रहे यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विपरीत दिशा में वाहन दाैड़ाकर राैंद रहे यातायात नियम
Sun, 21 Dec 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बस स्टेशन रोड पर तीन सवारी बिना हेलमेट जाते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। गलत दिशा में वाहन दाैड़ाकर वाहन सवार यातायात नियम राैंद रहे हैं। इस वर्ष नवंबर तक जिले में 275 ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई लेकिन फिर भी सुधार नहीं हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यातायात नियमों को तोड़ने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी यातायात पुलिस की नींद नहीं टूटी।
रविवार को पड़ताल की गई तो कई जगह यही स्थिति सामने आई। कोई बाइक पर बिना हेलमेट तीन सवारी ले जा रहा है तो कोई मोबाइल फोन पर बात करते हुए बाइक चलाते मिल जाएगा। ओवरस्पीड, बिना सीट बेल्ट व रांग साइड में भी खूब वाहन चलाए जा रहे हैं।
खास बात यह है कि यह सब ट्रैफिक पुलिस के सामने होता है। हालांकि, समय-समय पर कार्रवाई भी होती है, फिर भी नियम तोड़ने वाले बाज नहीं आ रहे। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले एक महीने में नियम तोड़ने वाले 12 हजार से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें सबसे अधिक बिना हेलमेट नौ हजार से अधिक चालान हैं। बिना सीट बेल्ट के 250 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
रांग साइड से सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। खासकर इन दिनों कोहरे में खतरा अधिक रहता है। कोहरे में सामने से आने वाले वाहन बिल्कुल भी दिखाई नहीं देते, जिससे आमने-सामने भिड़ंत हो जाती है। सौजन्या चौराहे से राजापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर डिवाइडर होने की वजह से अधिक लोग रांग साइड चलते हैं, जहां आए दिन हादसे होते हैं। यही हाल विकास भवन के सामने का भी है। पीलीभीत-बस्ती हाइवे के फ्लाईओवर पर भी काफी लोग रांग साइड में चलते हैं।
-- -- -- -- -- -- -
हाइवे किनारे खड़े वाहनों से खतरा
-शहर की सड़कों से लेकर हाइवे किनारे काफी लोग अवैध तरीके से वाहनों की पार्किंग कर देते हैं, जिनसे हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है। खासकर हाइवे पर ज्यादा डर रहता है। हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ते हैं, जो कभी-कभी हादसों की वजह बनते है। कोहरा में सबसे ज्यादा डर है। हालांकि अवैध पार्किंग में 1150 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
-- -- -
गलत दिशा की वजह से इस साल हुईं दुर्घटनाएं
केस एक : शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी युवा व्यापारी मुनव्वर (28) पुत्र स्व. मोहम्मद असलम की 29 अप्रैल को सड़क हादसे में मौत हो गई। मुनव्वर शहर घूमने की बात कहकर बाइक से घर से निकले। राजापुर स्थित ओवरब्रिज पर चढ़ने के दौरान गलत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से मुनव्वर की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मुनव्वर के सिर में गंभीर चोटें आईं। दूसरा बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
केस दो : इसी साल 28 सितंबर को दोपहर में मैलानी-पलिया मार्ग पर हादसा हुआ। पीलीभीत के जादौपुर गहलुईया निवासी सैफ खान और फरहान बेग बाइक से मनकपुर दंगल जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा में आई कार से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में सैफ खान की मौके पर ही मौत हो गई। फरहान बेग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वर्जन
गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात विभाग लगातार कार्रवाई करता है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाती रहेगी। इस साल नवंबर तक जिले में 275 वाहनों पर रांग साइड में चलने पर कार्रवाई की गई है।
संकल्प शर्मा, एसपी