{"_id":"5f0b454b8ebc3e636f228ef1","slug":"traffic-lakhimpur-news-bly4125096100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया-भीरा रोड पर दो जगह गिरे पेड़, लगा घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया-भीरा रोड पर दो जगह गिरे पेड़, लगा घंटों जाम
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर दो जगहों पर पेड़ गिरने से कई घंटों तक जाम लगा रहा। रोड पर गिरे पेड़ों को काटने के बाद आवागमन शुरू हो सका। जिसके बाद लोग अपने गंतव्य को रवाना हुए। रोड पर कई घंटों तक फंसे रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि सुबह आई तेज आंधी से पलिया-भीरा रोड पर मझौरा और कचनारा गांव के पास रोड पर दो विशालकाय पेड़ गिर गए। जिससे पलिया तथा भीरा की ओर से आने वाले वाहनों की कतारें लग गईं। सुबह छह बजे गिरे पेड़ों को काटकर नौ बजे तक हटाया जा सका। जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगीं रहीं। बस, ट्रक व गाड़ियों की लाइन लगने से काफी भीड़भाड़ रही। जिससे अपने गंतव्य को जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भीरा इलाके के कई खेतों में भी पेड़ गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है।