फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traffic closed on Gola-Lakhimpur road, Gola journey becomes costlier by Rs 17

Lakhimpur Kheri News: गोला-लखीमपुर मार्ग पर आवागमन बंद, 17 रुपये महंगा हुआ गोला का सफर

Tue, 28 May 2024 04:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Traffic closed on Gola-Lakhimpur road, Gola journey becomes costlier by Rs 17
फरधान रेलवे क्रासिंग के पास हो रहा ओवरब्रिज निर्माण      संवाद
गोला गोकर्णनाथ/ फरधान। ओवरब्रिज निर्माण की वजह से लखीमपुर-गोला मार्ग की फरधान और गोला रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही सोमवार रात 12 बजे से बंद हो गई। इस मार्ग के वाहनों को मनिकापुर तिराहे से सिकंदराबाद होकर डायवर्ट किया गया है। रूट डायवर्जन का असर रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। गोला-लखीमपुर आने-जाने वाले यात्रियों को 17 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

फरधान और गोला से पहले रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। गर्डर लांचिंग के चलते लखीमपुर-गोला मार्ग 27 मई सोमवार की रात 12 बजे से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। यह प्रतिबंध तीन जून रात 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहराइच व लखीमपुर की ओर से गोला व खुटार-पीलीभीत जाने वाले वाहनों को मनिकापुर तिराहे से मोहम्मदी मार्ग होकर सिकंदराबाद से गोला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत की ओर से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से निकाले जाएंगे। रूट डायवर्जन को लेकर यातायात पुलिस ने एडवायजरी भी जारी की है। क्रॉसिंग के पास वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए भी इंतजाम किए हैं। एआरएम लखीमपुर मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि रूट डायवर्जन के चलते गोला की दूरी बढ़ेगी। इस वजह से लखीमपुर से गोला के किराए में करीब 17 रुपये बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गोला डिपो की 41 बसों का मार्ग बदला
गोला गोकर्णनाथ। रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते 27 मई की रात से हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। गोला रोडवेज डिपो से करीब 41 बसें लखीमपुर होकर लखनऊ, उन्नाव, कानपुर आदि स्थानों को जाती हैं। इनका संचालन एक सप्ताह के लिए सिकंदराबाद होते हुए लखीमपुर तक होगा।

---
दो से तीन किलोमीटर हो गई पांच सौ मीटर की दूरी
फरधान। क्रॉसिंग बंद होने से ग्राम सकतापुर, बौठा, फरधान गांव, पुरैना आदि गांव के ग्रामीण और व्यापारियों को कस्बे में आने को दो से तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। वैसे यह दूरी सिर्फ पांच सौ मीटर है। सकतापुर निवासी आदित्य कुमार, सुधीर मिश्रा ने बताया दूरी बढ़ गई है। फरधान से लखीमपुर जाने के लिए रोडवेज बस बंद होने से दिक्कतें बढेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed