{"_id":"65b94b22b7ac98014102d424","slug":"traders-should-be-ready-for-a-long-struggle-against-gst-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-113711-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जीएसटी के खिलाफ लंबे संघर्ष को तैयार रहें व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जीएसटी के खिलाफ लंबे संघर्ष को तैयार रहें व्यापारी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी-संवाद
गोला गोकर्णनाथ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक बाइपास मार्ग स्थित एक बाइक एजेंसी पर हुई। बैठक में लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी जीएसटी के खिलाफ लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहें अन्यथा अपना व्यापार बंद कर कहीं नौकरी कर लें। बैठक में ऑनलाइन शॉपिंग के बहिष्कार का भी आवाहन किया गया।
सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जीएसटी लागू करते समय जिस प्रकार लोक-लुभावन बातें की गईं थीं आज सब कुछ उसके उलट हो रहा है। पदाधिकारियों ने अगले एक साल तक प्रदेश में एक लाख सदस्य और 770 नगर पालिका, पंचायत व 18 नगर निगम में कमेटियों का गठन करने का निर्णय लिया। ऑनलाइन शॉपिंग का व्यापारियों से बहिष्कार करने का आवाहन किया गया।
बैठक में दिनेश मिश्रा को गोला नगर अध्यक्ष, सुशील दीक्षित और शिव कुमार को नगर उपाध्यक्ष, सुजीत को नगर संगठन मंत्री, आशीष राठौर को नगर मीडिया प्रभारी और आलोक श्रीवास्तव नगर महामंत्री नियुक्त किए गए। इस मौके पर जिला प्रभारी हरजिंदर सिंह संधू, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री सत्येंद्र गुप्ता, शाहजहांपुर अध्यक्ष सुमित्रा गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री युवा नरेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।