फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traders came to protest power cuts

बिजली कटौती के विरोध में उतरे व्यापारी

Mon, 29 Feb 2016 06:23 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 29 Feb 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
Traders came to protest power cuts
शहर में निर्धारित शेड्यूल से ज्यादा हो रही बिजली कटौती का विरोध करते हुए व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि बिजली कटौती से न सिर्फ व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है, बल्कि परीक्षा के समय बिजली कटौती होने से विद्यार्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बिजली कटौती के साथ-साथ बदहाल व्यवस्था की ओर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि राजापुर मंडी के सामने से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन का एक खंभा, जो कि श्याम सुंदर गुप्ता की मार्केट के सामने लगा है, वह पूरी तरह दुकानों के ऊपर झुका हुआ है और तार दुकानों के ऊपर से होकर निकले हैं। जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राजापुर मंडी के ही ठीक सामने बिजली विभाग द्वारा दुकानों और घरों में बिजली के कनेक्शन तो कर दिए गए, लेकिन केबिल सड़क से मात्र पांच से छह फुट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। जो आए दिन टूटते रहते हैं। विभाग द्वारा वहां खंभे तो बिछा दिए गए लेकिन अब तक लाइन नहीं बिछाई गई है। इस दौरान सेवक सिंह अजमानी, अशोक तोलानी, संजय गुप्ता, राकेश मोहन, उमेश शुक्ला, विमल मिश्रा, अमित ुमार रेवाड़ी, अमरजीत सिंह, शिव तोलानी, मनोजअ श्रीवास्तव, योगी सचदेवा, राकेश टंडन, कैलाश नाथ, सुबोध शुक्ला, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed