{"_id":"678f6a83756594ee1f0c3b09","slug":"tractor-with-sugarcane-filled-trolley-overturned-in-ditch-farmer-died-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गन्ना भरी ट्रॉली समेत ट्रैक्टर खाई में पलटा, किसान की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गन्ना भरी ट्रॉली समेत ट्रैक्टर खाई में पलटा, किसान की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Tue, 21 Jan 2025 03:39 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Jan 2025 03:39 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सुबह गन्ने से भरी ट्रॉली समेत ट्रैक्टर सड़क से खाई में पलट गया। हादसे में एक किसान की मौत हो गई। दूसरा घायल हुआ है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में मोहम्मदी-जंगबहादुरगंज मार्ग पर गांव पसगवां में मंगलवार सुबह गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंधरापुर निवासी नरेश (55) पुत्र सुमेर, गांव बौधीखुर्द निवासी सुधीर कुमार (21) पुत्र विनोद कुमार ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर अजबापुर चीनी मिल जा रहे थे। मंगलवार सुबह आठ बजे पसगवां में ईंट भट्ठे के निकट ट्रैक्टर का अगला एक पहिया निकल गया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली समेत खाई में पलट गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर सवार नरेश और सुधीर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण पहुंच गए। गन्ना हटाकर ट्रॉली के नीचे दबे दोनों लोगों को निकाल कर सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल सुधीर कुमार को शाहजहांपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन