फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor-trolley loaded with sugarcane overturns, two dead, four injured

Lakhimpur Kheri News: गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, चार घायल

Sun, 10 Nov 2024 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with sugarcane overturns, two dead, four injured
टैक्ट्रर ट्राली में भरे गन्ने में दबे लोगों को निकालते ग्रामीण। सोशल मीडिया,
मोहम्मदी। मोहम्मदी-पसगवां हाईवे पर रविवार को गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

भुईहरा निवासी विनोद उर्फ नन्हे रविवार सुबह करीब 10:00 बजे ट्रैक्टर ट्राॅली में गन्ना भरकर अजबापुर चीनी मिल ले जा रहे थे। उनके साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पांच और लोग भी सवार थे। मोहम्मदी-पसगवां हाईवे पर भट्टे के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और गन्ने को हटा कर घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में गांव के सुखपाल के 18 वर्षीय पुत्र अशोक और 19 वर्षीय निवास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही हादसे में 22 वर्षीय तन्नू, 24 वर्षीय दुर्गेश और 20 वर्षीय दिवाकर तथा ट्रैक्टर चालक नन्हे भी घायल हो गए। नन्हे को शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed