{"_id":"67e2f058bc2bbd4ca70cf7a1","slug":"tractor-trolley-hit-e-rickshaw-uncle-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-142041-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चाचा की मौत
विज्ञापन
खमरिया। थाना खमरिया क्षेत्र में बैबहा चौराहा के पास मंगलवार को गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। उसका भतीजा घायल हो गया।
खमरिया क्षेत्र के ग्राम भउवापुर कला निवासी रामलाल के 40 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार अपने बीमार भतीजे दस वर्षीय सुमित कुमार की दवा लेने ई-रिक्शा से खमरिया जा रहे थे। इसी दौरान गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमलेश कुमार ई-रिक्शा से उछलकर सड़क पर गिर गए।
ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर होकर निकल गया। भतीजा सुमित कुमार भी घायल हो गया। ई-रिक्शा में बैठी अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। एंबुलेंस स े कमलेश कुमार और सुमित कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया लाया गया, जहां डॉक्टर ने कमलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।