फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor Driver's life in the Era mill in suspicious circumstances

ऐरा मिल में संदिग्ध हालात में गई ट्रैक्टर चालक की जान 

Sun, 31 Dec 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  खमरिया।
अमर उजाला ब्यूरो  खमरिया। Updated Sun, 31 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tractor Driver's life in the Era mill in suspicious circumstances
accident - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर जिले के लहरपुर थाना की ग्राम सभा निबौरी के मजरा रउसीपुर कलां निवासी 42 वर्षीय मुनीम इसी थाना क्षेत्र के गांव मरसंडा निवासी सत्यप्रकाश वर्मा के ट्रैक्टर का चालक है। वह तीन दिन से गन्ना यार्ड में खड़ा अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहा था। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे मुनीम की अचानक हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे मिल प्रशासन ने उसे मिल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सीएचसी रेफर कर दिया। जहां से रेफर करने पर लखीमपुर जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मुनीम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मिल यार्ड में मौजूद सैकड़ों किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों का आरोप है कि भीषण ठंड के बाद भी मिल प्रशासन ने कोई अलाव नहीं जलवाए। किसानों को दी जाने वाली अन्य मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। किसानों के हंगामे के चलते मिल बंद हो गी। बवाल होने की सूचना पर एसडीएम धौरहरा घनश्याम त्रिपाठी, प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक बाला प्रसाद अवस्थी भी मौके पर आ गए। मृतक की दयनीय दशा देखकर क्षेत्रीय विधायक ने एसडीएम को मिल की तरफ से तत्काल राहत दिलाने के निर्देश दिए। इस पर एसडीएम और थानाध्यक्ष ईसानगर ने मृतक के घर वालों और मिल प्रबंधन के बीच मध्यस्थता की और तत्काल राहत के नाम पर मृतक की पत्नी मीरा को 50 हजार रुपये नकद दिलाऐ। जिसके बाद परिजनों ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन

 
 
 
चीनी मिल यार्ड में किसान की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही तत्परता से उसे अस्पताल ले जाया गया था। रेफर होने के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मिल प्रबंधन ने चालक के परिवार वालों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। मिल यार्ड में किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं, लेकिन इसके बाद भी यदि कोई कमी रह गई है तो उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

आलोक सक्सेना, अधिशासी अध्यक्ष-गोविंद शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed