फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor driver died in suspicious circumstances

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 05 Jan 2023 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver died in suspicious circumstances
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की जेल गेट चौकी क्षेत्र के सलेमपुर कोन में ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद उसका शव मिला। रात तीन बजे दो लोग उसे घर से बुलाकर मिट्टी का खनन कराने के लिए ले गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। राहगीरों ने सुबह रक्तरंजित अवस्था में शव पड़ा देखा तो परिजन को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोन निवासी 35 वर्षीय उमाकांत पुत्र बंधा पेशे से ट्रैक्टर चालक था। वह दूसरों के ट्रैक्टर चलाया करता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब तीन बजे गांव के ही दो लोग उसे बुुलाकर मिट्टी का खनन के लिए ले गए थे। बुधवार की सुबह गांव से बाहर अजमत के खेत के पास गलियारे में उमाकांत का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, तो देखा उसका सिर कुचला हुआ था।
विज्ञापन

नाक से खून निकला था। मृतक के परिवार में चार बहन, एक भाई और मां है, जबकि पत्नी से तलाक हो चुका था। मृतक का भाई प्यारेलाल दिल्ली में नौकरी करने गया था, जो भाई की मौत की सूचना पाकर दिल्ली से लखीमपुर के लिए रवाना हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक उमाकांत की हादसे में मौत होना बताया है, जबकि परिजन का कहना है कि यदि हादसा है तो बुलाकर ले जाने वालों ने घर पर सूचना क्यों नहीं दी। मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी नहीं मिली है। मृतक के चचेरे भाई दिनेश कुमार ने बताया कि उमाकांत की किसी से रंजिश नहीं थी और न ही उसका किसी से झगड़ा हुआ था। मंगलवार की रात तीन बजे वह घर से जाना नहीं चाहता था, लेकिन दो लोग जबरन उसे बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके कुछ घंटे बाद ही उसका शव गलियारे में बरामद हुआ।

हालांकि परिजन की ओर से अभी इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed