फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor driver beaten to death at farmhouse

फार्महाउस पर ट्रैक्टर चालक की पीटकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver beaten to death at farmhouse
लखीमपुर खीरी। कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के फार्महाउस पर सोमवार की रात ट्रैक्टर चालक की ईंट, पत्थर और लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गयी। हत्यारे शव फार्महाउस में ही डालकर भाग निकले। हत्या का कारण अवैध संबंध सामने आया है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
गांव भोगियापुर निवासी कालीचरन (50) का परिवार में कोई नहीं है। वह करीब 10 सालों से ग्राम प्रधान कोमल सिंह के फार्म हाउस पर मजदूरी करता और उनका ट्रैक्टर चलाता था। फार्महाउस पर गांव निवासी उसका रिश्ते का बहनोई भी आता जाता था। दोनों शराबी किस्म के थे। सोमवार की रात भी दोनों ने फार्महाउस पर शराब पी। इसी बीच हमलावरों ने कालीचरन की ईंट पत्थरों और लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। सुबह जब ग्राम प्रधान फार्महाउस पहुंचे तो कालीचरन का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मरने वाले के परिवार में कोई नहीं है। प्रारम्भिक जांच में यह बात सामने आई है कि कालीचरन के किसी महिला से अवैध संबंध थे। इस वजह से हत्या हुई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक के रिश्ते के बहनोई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed