Lakhimpur Kheri: पीलीभीत बस्ती हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, चालक गंभीर घायल
खमरिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पीलीभीत बस्ती हाईवे पर हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। उसका चालक गंभीर घायल हो गया।
विस्तार
लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पीलीभीत बस्ती हाईवे पर जसवंत नगर बाजार के निकट बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। ट्रैक्टर चालक टक्कर लगने से उछलकर दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर वहीं पर सड़क किनारे खाई में पलट गया।
घायल ट्रैक्टर चालक मनोहर ने बताया कि वह ग्राम सिंरहना थाना तंबौर जिला सीतापुर का निवासी है। ट्रैक्टर में ट्रेंचर मशीन जो जमीन में पाइप डालने के लिए होती है, उसे लेकर पीलीभीत बस्ती मार्ग से शारदा पुल की तरफ से आ रहा था। तभी बहराइच की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें- UP News: मुस्लिम से हिंदू बनी खुशबू को अगवा कर ले गए मायके वाले, बरेली के युवक से किया था प्रेम विवाह
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। उसका चालक मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची थाना खमरिया पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए सीएचसी खमरिया भेजा। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को दूसरे ट्रैक्टर से खिंचवा कर रोड के किनारे करवाया। जिसके बाद आवागमन सुलभ हो सके। इस दौरान वाहन सड़क के किनारे से निकलते रहे।