{"_id":"658f16b53cd7c9b95305fff6","slug":"tourists-started-reaching-dudhwa-to-celebrate-new-year-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-11938-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नए साल का जश्न मनाने दुधवा पहुंचने लगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नए साल का जश्न मनाने दुधवा पहुंचने लगे सैलानी
विज्ञापन
दुधवा के नकउहा पर लगी सैलानियों की भीड़।
पलियाकलां। नए साल का जश्न मनाने के लिए जंगल पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को भी लखनऊ, दिल्ली, शाहजहांपुर समेत अन्य महानगरों के सैलानी यहां पहुंचे। कुछ सैलानी ऐसे भी थे जो जंगल का भ्रमण करने के बाद यहीं आसपास एरिया और नेपाल में नए साल का जश्न मनाने के लिए ठहरे हुए हैं।
दिसंबर से पांच जनवरी तक दुधवा नेशनल पार्क के सभी हटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। हालांकि कुछ सैलानी ऐसे भी हैं, जिन्होंने हटों की बुकिंग न कराकर केवल जंगल सफारी विकल्प चुना है। ऐसे सैलानियों की भीड़ पलिया के होटलों में भी दिखने लगी है। दो दिन नए साल को शेष होने के चलते शुक्रवार से सैलानियों की आमद यहां शुरू हो गई है। शनिवार और रविवार को यहां भारी तादाद में सैलानियों और लोकल सैलानियों की भीड़ पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं।
किशनपुर में अधिक लग रही सैलानियों की भीड़
बाघों के लिए प्रसिद्ध किशनपुर एरिया में भी सैलानी पहुंच रहे हैं। जिन सैलानियों को दुधवा में बाघ का दीदार नहीं हुआ, वह किशनपुर की सफारी कर रहे हैं। फिलहाल दुधवा में ही सैलानियों को बाघ दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सजा हुआ पार्क सैलानियों का कर रहा स्वागत
पार्क प्रशासन सैलानियों का नए साल का स्वागत बेहतर साफ-सफाई और सजावट के साथ कर रहा है। यहां कैंटीन, हटों, डॉरमेट्री समेत अन्य जगहों की सजावट की गई है, ताकि सैलानियों को नए साल का जश्न मनाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए और वह जंगल के बीचोबीच प्राकृतिक सुंदरता में नए साल का स्वागत करें।
दुधवा में नए साल के लिए सैलानियों की आमद शुरू हो गई है। पार्क प्रशासन ने भी बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। दरें कम होने से सैलानी बढ़े हैं, आने वाले दिनों में भी अच्छी तादाद में सैलानियों के आने की उम्मीद है।
-डाॅ. रंगाराजू टी., डिप्टी डायरेक्टर दुधवा नेशनल पार्क