फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tourists in 20 vehicles were thrilled to see the tiger

20 गाड़ियों में सवार सैलानी बाघ को देखकर हुए रोमांचित

Wed, 15 Dec 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tourists in 20 vehicles were thrilled to see the tiger
दुधवा की रोड नंबर एक पर चहलकदमी करता बाघ।
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में मंगलवार को दूसरी पारी में करीब 20 जिप्सियों में सवार सैलानियों को बाघ के दीदार हुए। रोड नंबर एक पर करीब एक घंटा तक बाघ सैलानियों की जिप्सियों के आगे चहलकदमी करता रहा और बाद में झाड़ियों में ओझल होते हुए जंगल में चला गया।
विज्ञापन

करीब से बाघ देखकर सैलानी काफी रोमांचित दिखे और उन्होंने खुशी भी जताई। सैलानियों और गाइड ने बताया कि करीब बीस जिप्सी दूसरी शिफ्ट में सैलानियों को लेकर जंगल का भ्रमण कराने गईं थीं। जिप्सियों के जंगल में प्रवेश करते ही रोड नंबर एक पर बाघ को देखकर जिप्सियों की रफ्तार कम हो गई। उधर, बाघ सैलानियों को नजर अंदाज कर करीब एक घंटा चहलकदमी करता रहा। इसको देखकर सैलानी काफी रोमांचित दिखाई दिए। आज जंगल घूमने गए दल में लखनऊ, दिल्ली, बरेली, लखीमपुर समेत अन्य शहरों से आए सैलानी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed