{"_id":"6a57c6655cdd762f720953c1","slug":"todays-era-is-not-just-about-degrees-its-about-efficiency-and-skills-dm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-179938-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का दौर केवल डिग्री का नहीं, दक्षता और कौशल का : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज का दौर केवल डिग्री का नहीं, दक्षता और कौशल का : डीएम
Wed, 15 Jul 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम के दौरान युवा। स्रोत: कौशल विकास विभाग
लखीमपुर खीरी। विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को आईटीआई परिसर में कौशल विकास मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना और आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों ने नवाचार, मॉडल व तकनीकी परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने प्रदर्शनी देखकर प्रशिक्षार्थियों की सराहना की।
डीएम ने कहा कि आज का दौर केवल डिग्री का नहीं, बल्कि दक्षता और कौशल का है। बदलती तकनीक के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखने वाला युवा ही रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का नेतृत्व करेगा।
आईटीआई प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने इंटर्नशिप और युवा उद्यमी आदि की जानकारी दी। दोनों योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से जोड़कर व्यावहारिक अनुभव, रोजगार के अवसर और स्वरोजगार के लिए आवश्यक कौशल उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पॉलीटेक्निक सियाराम, प्रधानाचार्य निघासन विनोद कुमार, आईटीआई लखीमपुर के कार्यदेशक अवधेश कुमार, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर रोहित त्रिपाठी, चंदन सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मंगला प्रसाद त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।