{"_id":"5f2ee2d08ebc3e3cb57dcce2","slug":"today-the-joint-b-ed-entrance-examination-will-be-held-at-nine-centers-lakhimpur-news-bly4156002188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नौ केंद्रों पर होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नौ केंद्रों पर होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
गांधी विद्यालय में सिटिंग प्लान तैयार कराते पर्यवेक्षक डॉ. जेएन सिंह
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में रविवार को होगी। इसके लिए शहर में नौ कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 3517 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्वक और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा के लिए नोडल बनाए गए युवराजदत्त महाविद्यालय प्रशासन ने भी शनिवार को बैठक कर पर्यवेक्षकों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया। पहली पाली में प्रथम और दूसरी पाली में द्वितीय प्रश्न पत्र होगा। प्रवेश से पहले हर परीक्षार्थी का पहले तापमान चेक करने के साथ उसके हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। जिस परीक्षार्थी का तापमान अधिक मिलेगा उसे अलग बैठकर परीक्षा देनी होगी। परीक्षा केंद्र पर छात्रों को पानी नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों को पानी साथ लाना होगा।
पर्यवेक्षकों को दिए निर्देश
परीक्षा को लेकर पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार आगा ने शासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर विशेष सावधानी बरतें। अपनी और परीक्षार्थियों की सुरक्षा पर ध्यान रखें।
पर्यवेक्षक की निगरानी में सिटिंग प्लान निर्धारित
वाईडी कॉलेज के प्रोफेसर एवं गांधी विद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. जेएन सिंह शनिवार को केंद्र पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य श्रीराम से परीक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेकर सिटिंग प्लान तैयार कराया।
विज्ञापन
एक घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र पर
परिक्षार्थी केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचें, क्योंकि तापमान चेक करने और हाथ सैनिटाइज कराने में समय लगेगा। डॉ. जेएन सिंह ने बताया कि पहली पाली में विद्यार्थी आठ बजे और दूसरी में दिन में एक बजे गेट पर पहुंचें, जिससे कोई असुविधा न हो।
शौचालय हर 15 मिनट पर होगा सैनिटाइज
कोरोना काल में परीक्षा कराने के लिए शासन बेहद सावधानी बरत रहा है। शासन ने परीक्षा कक्ष में छात्रों के मध्य सामाजिक दूरी रखने और साफ सफाई के साथ हर 15 मिनट पर शौचालय सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं। छात्रों को बिना मास्क प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा केंद्र, छात्र संख्या, पर्यवेक्षक
-धर्मसभा इंटर कॉलेज, 500, डॉ नंदलाल वर्मा, डॉ.नारेंद्र कुमार
-कृषक समाज इंटर कॉलेज, 500, डॉ. आरपी चंद्र, इशविंदर सिंह
-वाईडी इंटर कॉलेज, ओयल, 500, डॉ.नीलम त्रिवेदी, डॉ. संजय कुमार
-वाईडी डिग्री कॉलेज, 500, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार
-आर्यकन्या कन्या इंटर कॉलेज, 300, डॉ.आरपीएस तोमर, डॉ. कमलेश सक्सेना
-आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, 300, डॉ.डीके सिंह, डॉ. वीपी सिंह
-गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, 300, डॉ. जेएन सिंह, डॉ. संजीव मिश्रा
-जीजीआईसी, 309, डॉ. विशाल द्विवेदी, सिकंदर अली
-जीआईसी, 308, विनोद कुमार, डॉ. एससी मिश्रा
परीक्षा का समय
पहली पाली-सुबह नौ से 12 बजे तक
दूसरी पाली- दोपहर दो से पांच बजे तक
ये रहेगा प्रतिबंधित
प्रवेश परीक्षा देेने आए परीक्षार्थी केंद्र के अंदर अपना वाहन, मोबाइल, बैग, इलेक्ट्रानिक डिवाइस आदि नहीं ले जा सकेंगे।
ये लाना होना अनिवार्य
प्रवेश पत्र और उसकी एक फोटो कॉपी, जिस पर फोटा चस्पा हो और एक अन्य फोटो पहचान पत्र।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए छात्र प्रवेश पत्र पर लिखे दिशा निर्देशों को भली भांति पढ़कर उनका पालन करें। परीक्षार्थियों को मास्क, सैनिटाइजर और पानी की बोतल स्वयं लाना होगा।
-डॉ. देवकी नंदन मालपानी प्राचार्य एवं सहायक नोडल अधिकारी बीएड प्रवेश परीक्षा युवराजदत्त महाविद्यालय