फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Today is Eid Miladunnabi, streets are decorated

Lakhimpur Kheri News: आज ईद मिलादुन्नबी, सजाई गईं सड़कें

Thu, 04 Sep 2025 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 04 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Today is Eid Miladunnabi, streets are decorated
इैद मिलादुन्नबी के लिए बाजार में बिक रहे झंडे आदि। संवाद
लखीमपुर खीरी। सज गया आसमां, सज गई ये जमीं, आज दुनिया में है आमदे शाहे दीं, पढ़िए सल्ले अला दीजिए फिर सदा, मुस्तफा मुस्तफा मुस्तफा मुस्तफा... शाकिर खैराबादी की ये लाइनें लखीमपुर पर सच हो रही हैं, जब पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश का त्योहार जश्ने ईद-ए- मिलादुन्नबी शुक्रवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उनकी आमद की खुशियों का आलम ये है कि शहर को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया जा रहा है। इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जश्न शान-ओ- शौकत से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईदगाह व मीनार मस्जिद के अलावा शहर की अन्य मस्जिदों पर सजावट की जा रही है। हीरालाल धर्मशाला से रोडवेज बस स्टेशन रोड, कोतवाली जाने वाली सड़क पर मिश्राना चौराहे तक बिजली की झालरों से रंग-बिरंगी पन्नियों के साथ खूबसूरत गेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह खंभों व घरों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस्लामी झंडे भी लगाए हैं। कई जगहों पर इस्लामिक बड़े-बड़े बैनरों से रास्तों को सजाया गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे शहर के मोहल्ला गुटइय्याबाग चौक से जुलूस रवाना होगा। शहर भर में जगह जगह दुकानें सजी हुईं हैं, जिन पर बाइक झंडे, ब्राच, गले वाले रूमाल, स्टीकर, ब्रेसलेट, लाइट वाले ब्राच आदि की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

ये रहेगा जुलूस का रूट

जुलूस की कमेटी अंजुमन गुलामाने सरकारी दो आलम के प्रभारी शाहिद खान ने बताया कि जुलूस में करीब चालीस हजार से भी ज्यादा अकीदतमंद शामिल होंगे। ये जुलूस गुटइय्याबाग चौक से रेलवे लाइन होते हुए मेला रोड से बैंड मार्केट, फिर आनंद टॉकीज रोड, इमली चौराहा से पुराने एसपी बंगला, नौरंगाबाद मस्जिद, फिर यहां नमाज पढ़कर डीसी रोड से सौजन्या चौक, रोडवेज बस स्टेशन रोड नगर पालिका के सामने से होते हुए मीनार मस्जिद पहुंचेगा। यहां मगरिब की नमाज अदा करके तहसील मार्केट होते हुए बड़े चौराहे से थरवरनगंज पहुंचेगा, जहां देर शाम जुलूस का समापन होगा। इस दौरान आलिमे दीन पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी पर तकरीर की जाएगी।

-------------------------------
ये होंगे शामिल

ऊंट- 05, बग्घी- 02, घोड़े- 75, दो पहिया वाहन- 100, चार पहिया वाहन- 25, डीजे-70, खाना काबा व पैगंबर के रौजे की शक्ल वाली इमारतें- 40

इैद मिलादुन्नबी के लिए बाजार में बिक रहे झंडे आदि। संवाद

इैद मिलादुन्नबी के लिए बाजार में बिक रहे झंडे आदि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed