फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Tithi Bhojan" program will start in secondary schools

Lakhimpur Kheri News: माध्यमिक विद्यालयों में शुरू होगा ''तिथि भोजन'' कार्यक्रम

Sun, 26 Jul 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
"Tithi Bhojan" program will start in secondary schools
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब तिथि भोजन कार्यक्रम होगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामुदायिक सद्भाव, सामाजिक एकता और सहभागिता की भावना विकसित करना है। सभी माध्यमिक विद्यालयों में योजना लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को तिथि भोजन कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इससे समाज और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य दिवस, डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वतंत्रता दिवस, शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस, गांधी जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस, बाल दिवस, संविधान दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, गणतंत्र दिवस और उत्तर प्रदेश दिवस समेत वर्षभर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण अवसरों पर तिथि भोजन कराया जाएगा। जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा धार्मिक व सामाजिक पर्वों पर भी स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और समाजसेवियों को विद्यालयों में तिथि भोजन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को निर्धारित भोजन के साथ अतिरिक्त पौष्टिक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed